इंदौर। प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ। क्राइम ,,,,,,,,,,,,, इंदौर डीसीपी के द्वारा कतार में खड़ा कर दो पुलिसकर्मियों की उतरवा दी वर्दी, फिर डाल दिया हवालात में , वही दोनों ही पुलिसकर्मी बस चालक से 14 लाख की लूट में थे शामिल। इंदौर दो पुलिसकर्मियों पर लूट का मामला दर्ज..दोनो को पुलिस ने किया गिरफ्तार.https://youtu.be/feslD5VygSg इंदौर में कमिश्नरी लगने के बाद पहली दफा ऐसा हुआ है, कि इस प्रकार की कार्यवाही हुई है अपने ही पुलिस कर्मियों के द्वारा किए गए अपराध पर पुलिस हुई सख्त। इंदौर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही पर जनता भी हुई प्रसन्न। जनता ने कहा कि पुलिस द्वारा यह कार्य बहुत ही प्रशंसनीय है साथ ही साथ ऐसे कई अन्य पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, और अपनी वर्दी का गलत उपयोग करते हैं। पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच की गई उसकी भी प्रशंसा की जाती है। जनता ने यहां तक कहा है कि पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी थानों की जांच करनी चाहिए और ऐसे कर्मचारियों को बर्खास्त कर देना चाहिए जो जन सेवा के नाम पर धन सेवा करते हैं। पूरा वक्या यह है की…… क्यू उतरवाई वर्दी …. इंदौर के चंदन नगर थाने पर पदस्थ दो पुलिसकर्मियों का है, जिन्हें लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने इंदौर अहमदाबाद बस के चालक से 14 लाख रुपए की लूट की थी। अधिकारियों ने पूरे थाने के पुलिसकर्मियों को कतारबद्ध(लाइन में) खड़ा करवरकर पूछताछ करवाई और हाथों-हाथ वर्दी उतरवा कर हवालात में डालवा दिया। लूट गए रुपए बरामद करने के लिए पुलिस अभी दोनों ही आरोपी की रिमांड मांग रही है । इंदौर डीसीपी जोन चार के आरके सिंह के मुताबिक सिपाही योगेंद्र सिंह चौहान और दीपक यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों ही चंदननगर थाने में पदस्थ हैं। पुरा मामला 23 दिसंबर का है। जहां सिपाही ने बस नंबर HR11D5686 को रोका और चालक नरेंद्र तिवारी से 14 लाख रुपए से भरा पार्सल छीन लिया। आरोपियों ने धमकाते हुए कहा कि पार्सल की जांच होगी पार्सल थाने ले जाकर जप्ती दर्शानी होगी। दोनों आरोपियों ने रुपए आपस में बांट लिए। मंगलवार को टी इंद्रमणि पटेल ने बस चालक नरेन्द्र तिवारी को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने कहा कि रुपए पुलिस वालों ने ही लूटा हैं। वहीं पुलिस ने स्कीम नंबर 51 निवासी अंकित जैन की शिकायत पर चालक नरेंद्र तिवारी के खिलाफ हेरा फेरी का केस दर्ज करवाया गया था। अंकित के कर्मचारी भाविक ने पार्सल चालक को सौप था। जो पार्सल अहमदाबाद से कन्हैयालाल कोदेना था। पार्सल नहीं पहुंचने पर अंकित ने चंदन नगर थाने में तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मंगलवार को तिवारी से पूछताछ की तो उसने पुलिसकर्मियों के नाम बताएं एडिशनल डीसीपी जोन 4 अभिनव विश्वकर्मा थाने पहुंचे और पूरे स्टाफ की परेड करवाई तिवारी ने दिनेश व योगेश को पहचान लिया। पुलिस ने महिला यात्रियों से भी पुष्टि की तो उसने कहा कि पुलिस कर्मियों ने करीब 20 मिनट तक बस की तलाशी ली थी। शक्ति करने पर सिपाही टूट गए और कहा कि गलती हो गई। कमिश्नर ने लूट की धाराएं लगाकर दोनों को गिरफ्तार करवा दिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सब्जी बेचने जा रहे बाईक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर हुई मौत. इंदौर महापौर के निर्देश पर निगम द्वारा रानीपुरा में अतिक्रमण की कार्रवाही की जा रही…