इंदौर। प्रदीप चौधरी।संभाग ब्यूरो चीफ

इंदौर (ग्रामीण) ज़ोन आईजी ने किया थानों का अचानक से निरीक्षण। देर रात पहुंचे थाना बड़वाह, जिला खरगोन और थाना सिमरोल, जिला इंदौर (ग्रामीण)
मालखाना, रिकॉर्ड रूम और संधारित रजिस्टरों इत्यादि की जांच – परख की । आगामी त्यौहारों और नव वर्ष के दौरान लगाई जाने वाली पुलिस व्यवस्था की तैयारियों का लिया जायजा ।



इंदौर (ग्रामीण) ज़ोन आईजी राकेश गुप्ता द्वारा ज़ोन के अंतर्गत थाना बड़वाह (जिला खरगोन) और थाना सिमरोल, जिला इंदौर (ग्रामीण) का देर रात औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होंने थाने पर उपस्थित स्टाफ, रात्रि गस्त अधिकारी से चर्चा की और थानों की गस्त प्रणाली, मोटर साइकिल पार्टी, बीट पार्टी और पॉइंट ड्यूटी के बारे में जानकारी ली तथा ड्यूटी रजिस्टर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आईजी गुप्ता द्वारा थाने के सी.सी.टी., एन.एस. रूम, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, बंदी गृह एवं अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। तथा व्यवस्थित रूप से मालखाना और रिकॉर्ड रूम संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
थानों पर संधारित विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उन्होंने अपराधों की स्थिति, प्रकरणों का निराकरण, लंबित अपराधों और शिकायतों के संबंध में जानकारी ली तथा उनके त्वरित निराकरण कराने को कहा ।
आगामी त्यौहारों और नववर्ष के दौरान लगने वाली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और उसकी तैयारियों का आईजी द्वारा जायजा लिया गया

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading