इंदौर की सुरभि ने पाकिस्तान की काशनी को हराकर जीता रजत पदक

इंदौर। शुभम जयसवाल। मनामा बहरीन में आयोजित मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एशियन चैंपियनशिप में एम एम ए इंडिया की टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया! उक्त प्रतियोगिता मैं इंदौर, मध्यप्रदेश की पहली सीनियर महिला खिलाड़ी सुरभि साँखला ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए सेमीफाइनल के कड़े मुक़ाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ी काशनी मारवा को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया! इस मुकाबले में पाकिस्तान की खिलाड़ी क़द में सुरभि से अधिक होने के कारण काफ़ी पंच और किक द्वारा सटीक प्रहार कर पहले दो राउंड में अंकों के आधार पर काफ़ी आगे हो गई थी लेकिन तीसरे और अंतिम मुक़ाबले से पूर्व केवल एक मिनट के ब्रेक के दौरान कोच विकाश शर्मा के साथ रणनीति बनायी की सुरभि के पास केवल एक ही मौक़ा है जिससे कि वो इस मुक़ाबले को जीत सके इसके लिए सुरभि को निर्धारित समय से पहले अपने प्रतिद्वंदी को धराशायी करना होगा तभी वो इस मुक़ाबले को जीत सकती है और सुरभि ने ऐसा ही किया! उन्होने अंतिम फाइनल राउंड में ज़ोरदार वापसी के साथ पाकिस्तान की प्रतिद्वंदी को ज़मीन पर धराशायी कर लगातार सटीक पंच मार कर समय से पूर्व फाइट ख़त्म कर मुक़ाबला जीत लिया और फाइनल में प्रवेश कर पदक सुनिश्चित किया! फाइनल में उनका मुक़ाबला कैटिगरी की पूर्व चैंपियन कजाकिस्तान की खिलाड़ी के साथ हुआ जिसे जीतने में वो सफल नहीं हो सकी और सुरभि को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, सुरभि प्रदेश की पहली महिला खिलाड़ी है जिन्होंने किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है| उनकी इस उपलब्धि पर सभी साथी खिलाड़ी एमएमए इण्डिया अध्यक्ष शरीफ बापू, केविन डेविड, प्रसाद गेटोंडे, शेख ख़ालिद, अजीत सिगामनी और फाइट ऑफ़ नाइट्स एवं साक्षी सुरक्षा फ़ाउण्डेशन के सभी सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, संतोष चोपड़ा, नीतू शर्मा, चंदन सिंह बैस, अभिनव चौरसिया, अशोक बागड़ी, गजेंद्र शर्मा, राहुल व्यास, सौरभ अरोरा, एम.के फ़िटनेस के डायरेक्टर- रोहित जेठवा, कैफ़े सोशल मैगज़ीन फाउंडर प्रदीप जैन, सीनियर एडवोकेट अशोक चितले, सतीश मल्होत्रा, फ़र्ज़ाना ख़ुसरो, ख़ुसरो निसार, हिमांशु अत्रिवल, विजय मदारिया, सूरज गुर्जर, ऋषभ पटेल, पुष्पेन्द्र बैरागी, ने बधाई दी! सुरभि अपने कोच विकाश शर्मा के साथ आज दिनांक 18 दिसंबर शाम 4:00 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुँचेगी जहाँ सभी खेल प्रेमी एवं साथी खिलाड़ी उनके भव्य स्वागत के लिए एकत्रित होंगे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading