निकाय उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने फिर से कमर कस ली है और इस चुनाव में उतरने की तैयारी कर ली है । आज आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने होने वाले निकाय उपचुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों को घोषणा कर दी तथा साफ कर दिया की आम आदमी पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी और लोगों तक अपनी बात पहुंचाती रहेगी । उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली पार्टी है और हम चुनाव परिणामों से घबराने वाले नही है। हम लगातार लोगों तक दिल्ली ओर पंजाब की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाते रहेंगे । और हम कामयाब होकर ही रहेंगे । प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव प्रभारियों की सूची जारी करते हुए कहा सभी प्रभारी निष्ठा से अच्छे प्रत्याशी खड़ा करेंगे और आम आदमी पार्टी को जीत की और ले जायेंगे ।प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय को इंदौर जिले की मानपुर नगर परिषद और प्रदेश सयुक्त सचिव युवराज सिंह को धार की डही एवम मांडव नगर परिषद का चुनाव प्रभारी बनाया गया हे. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सुरभि प्रदेश की पहली महिला खिलाड़ी जिसने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीता इंदौर ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी को मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पीएचडी उपाधि से सम्मानित किया।