जवा/ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के मद्देनजर अवैध मदिरा, आसवन के विरुद्ध आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा वृत्त चाकघाट जवा में कार्यवाही की गई। रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के निष्पक्ष सम्पादन हेतु मदिरा के अवैध विक्रय,संग्रह एवं आसवन पर कार्यवाही हेतु आबकारी एवं पुलिस का संयुक्त दल गठित किया गया है। उक्त दल कर द्वारा आज कार्यवाही के दौरान आबकारी दल एवं पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम गाढ़ा 138 अंतर्गत खटिकान टोला में सुनीता सोनकर के मकान से 05 लीटर कच्ची मदिरा एवं 200 किलोग्राम लाहन,सुखचैन खटीक के मकान से 800 किलोग्राम लाहन एवं 20 लीटर कच्ची मदिरा,शीला मांझी के मकान से 10 लीटर कच्ची मदिरा एवं 500 किलोग्राम लाहन,गुड़िया खटीक के मकान से 200 किलोग्राम लाहन और रामदयाल सोनकर के मकान से 200 किलोग्राम लाहन एवं 15 लीटर कच्ची मदिरा,श्रीनिवास सोनकर के मकान से 500 किलोग्राम लाहन एवं 15 लीटर कच्ची मदिरा शराब जब्त कर कार्यवाही की गई। इसके बाद ग्राम बरौली हरिजन टोला में हरिओम साकेत के मकान से 100 किलोग्राम लाहन,सुरेश साकेत के मकान से 200 किलोग्राम लाहन बरामद कर प्रकरण कायम किया गया। ग्राम पंचायत गाढ़ा 138 में पहुँच हेतु कोई भी सीधा सम्पर्क मार्ग न होने के कारण कार्यवाही हेतु उपलम्भन दल को दो दल में विभक्त किया गया,एक दल लाही की तरफ से एवं दूसरा दल कररौ की तरफ से ग्राम गाढ़ा पहुंचा गया दोनों दलों को लगभग 2 किलोमीटर खेतों की पगडंडी एवं नालों के किनारे पैदल चलना पड़ा जहा पर संयुक्त दल द्वारा टमस नदी के किनारे लावारिस हालत में छुपा कर रखी गई 40 लीटर कच्ची मदिरा एवं 1000 किलो ग्राम लाहन बरामद कर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में 105 लीटर कच्ची मदिरा एवं 3700 किलोग्राम लाहन बरामद किया गया,जिसका मूल्य लगभग 4 लाख रुपये है। आपको बता दे कि निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन में मलिन बस्तियों को संवेदनशील माना गया है।जिसके मद्देनजर आबकारी दल द्वारा बरौली हरिजन बस्ती में गश्त की गई। सहायक आबकारी आयुक्त रीवा अनिल जैन ने बताया आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में अवैध मदिरा के आसवन,विक्रय,परिवहन एवं संग्रह के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु पाठक, अभिषेक त्रिपाठी, आशीष शुक्ला,मुख्य आरक्षक रामगोविंद गहरवार,वीरेंद्र सिंह,आरक्षक अमित सिंह,उमाकांत तिवारी,रविप्रकाश मिश्रा,विद्या सिंह,प्रदीप सिंह,आदित्य सिंह,नगर सैनिक मनोज दुबे,सरोज पाण्डे सम्मिलित रहे। दल में पुलिस लाइन से सम्मिलित पुलिस स्टाफ मे एएसआई एलपी शुक्ला, एएसआई केपी त्रिपाठी,हेड कांस्टेबल राजेन्द्र त्रिपाठी,हेड कांस्टेबल मनीष शर्मा, हेड कांस्टेबल तरुणेंद्र तिवारी,आरक्षक किरण सिंह,संतोषी सिंह, प्रतिभा सिंह,प्रियंका सिंह सम्मिलित रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विनोद त्यागी होंगे इंदौर 5 से आप प्रत्याशी सिरमौर नगरपरिषद को सीएम हेल्प लाइन में लगातार 9वी बार मिला प्रथम स्थान।