आम आदमी पार्टी ने आज 30 विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की है जिसमे इंदौर विधानसभा 5 से विनोद त्यागी उम्मीदवार होंगे.विनोद त्यागी भारतीय रेलवे में पुलिस के पद पर कार्यरत थे 2018 में स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति लेकर प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में कार्य किया.योजनाओं का लाभ वास्तविक लोगो तक नहीं पहुंच पाने के कारण दिसंबर 2020 में त्यागपत्र देकर सामाजिक संगठनों में काम किया.वर्तमान में आम आदमी पार्टी के लोकसभा सहसचिव के पद पर कार्यरत है.आम आदमी पार्टी ने अबतक इंदौर जिले की नौ विधानसभा में से चार सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए है बाकी सीटो पर उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विधानसभा चुनाव नामांकन का पहला दिन… तराई क्षेत्र में अवैध मदिरा,आसवन के विरूद्ध आबकारी एवं पुलिस बल के द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही।