सिरमौर नगरपरिषद अधिकारी डॉ. एसबी सिद्दीकी की मेहनत लायी रंग। सिरमौर/ शासन द्वारा आमजन की समस्यायों को त्वरित निराकरण हेतु शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना सीएम हेल्पलाइन चालू की गई है जिसके तहत आमजन अपनी समस्यायों को लेकर शिकायत करते है और उसका समाधान तहसील स्तर के हर कार्यालयों से किया जाता है जिसके तहत सिरमौर नगरपरिषद में शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाता है जिसमें माह सितम्बर 2023 की दिनांक 21-10-2023 को जारी की गई ग्रेडिंग में नगर परिषद सिरमौर जिला रीवा में पदस्थ मुख्य नगरपरिषद अधिकारी डाक्टर एसबी सिद्दीकी ने रीवा संभाग में 09वीं बार प्रथम स्थान हासिल किया है तथा मध्यप्रदेश में कुल 423 नगरपालिका/नगर परिषदों में इस मर्तबा 08वां स्थान प्राप्त किया है गौरतलब है कि मुख्य नगरपरिषद अधिकारी डाक्टर एस. बी. सिद्दीकी ने पिछले माह की जारी की गई सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग में मध्य प्रदेश की कुल 423 नगर पालिका/नगर परिषदों में दूसरा स्थान प्राप्त किया था जिसमें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त द्वारा अपनी शुभकामनाओं के साथ डाक्टर सिद्दीकी को प्रशंसा पत्र प्रदान कर श्री सिद्दीकी जी के उज्जवल भविष्य की मनोकामना भी किया था मुख्य नगर पालिका अधिकारी डाक्टर एस. बी. सिद्दीकी ने अपनी इस सफलता के लिए बताया कि मुझे नगरपरिषद सिरमौर के अध्यक्ष संदीप सिंह का सम्पूर्ण सहयोग और आत्मबल प्रदान किया जाता है, जिस कारण से मैं सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने में सफल हो पाता हूँ जिसके लिए उन्होंने नगरपरिषद सिरमौर के अध्यक्ष संदीप सिंह को बहुत बहुत हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष जी से अनुरोध किया है कि उनका इसी तरह से सदैव सहयोग और आत्मबल मिलता रहे ताकि नगरपरिषद सिरमौर का नाम प्रदेश स्तर पर हकीकत में सिरमौर बना रहे। इसके साथ डाक्टर एस.बी. सिद्दीकी ने अपनी इस सफलता के लिए कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल,संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रीवा संभाग रीवा आर. पी. सोनी, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण जिला रीवा आर. के. सिन्हा, निकाय सिरमौर में पदस्थ कर्मचारी अश्वनी कुमार तिवारी का ह्रदय से बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है । तथा नगर परिषद सिरमौर में पदस्थ अपने सभी कर्मचारियों को ह्रदय से बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तराई क्षेत्र में अवैध मदिरा,आसवन के विरूद्ध आबकारी एवं पुलिस बल के द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही। कांग्रेस प्रत्यासी कुंवर कपिध्वज सिंह का तूफानी जनसंपर्क।