इंदौर । प्रदीप चौधरी। इंदौर में “SHABBY” 247 , PROWET X , LORD ENCHANGE, SKY ENCHANGE , CO ENCHANGE , COVER 777 WORLD 777 की वेबसाइट पर आईडी के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित किया जा रहा था। पुलिस की कार्यवाही में 07 आरोपियान गिरफ्तार।सटोरियों के कब्जे से 04 लैपटॉप, 10 मोबाइल, 01 आई डी बाटने का माड्यूलर, 02 बाईफाई मोडेम, 10 सिम विभिन्न कम्पनियों की साथ करोडों के लेन देन का हिसाब बरामद किया। लसुडिया थाना क्षेत्र के शिव वाटिका निपानिया में, मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से संचालित किया जा रहा था ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा। सट्टोरो से प्राथमिक पूछताछ में आरोपियो ने भोपाल शहर में अपने साथी के माध्यम से क्रिकेट सट्टा संचालन करना स्वीकार किया है इन सभी का निवास भोपाल शहर में है वह से आकर किराये का फ्लैट लेकर आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन 24X7 अलग-अलग स्विफ्ट मे किया जा रहा था। क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कि लसुडिया थाना क्षेत्र निपानिया में शिववाटिका बिल्डिंग में स्थित फ्लैट से ऑनलाइन क्रिकेट मैच का अवैध रूप से सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना लसुडिया के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए बताए स्थान पर दबिश दी। जहां फ्लैट में 07 व्यक्तियो को पकड़ा जो लैपटॉप के माध्यम से इंग्लैण्ड vs साउथ अफ्रीका के हाई वोल्टेज मैच का सट्टा संचालित कर रहे थे। जिसे टीम द्वारा पकड़ा कर पूछताछ की गई तो अपना नाम (1). चेतन पिता शिवशरण कुशवाह उम्र 28 वर्ष नि 83 कोटरा सुल्ताना बाद ,कमला नगर भोपाल, (2). पंकज पिता नरेश बिरथरे उम्र 26 वर्ष नि न्यू मार्केट दशहरा मैदान भोपाल, (3). सरवन पिता मोदरी मुखिया उम्र 36 वर्ष नि. ग्राम बिलोन थाना बेहरा जिला दरभंगा बिहार (4). माधव पिता बीरसिंह पाल उम्र 28 वर्ष नि न्यू मार्केट दशहरा मैदान भोपाल (5). यश पिता गोपाल मण्डलोई उम्र 23 वर्ष नि जीवन बिहार कमला नगर भोपाल, (6). हरीकृष्ण पिता धर्मेन्द्र मेहरा उम्र 23 वर्ष नि अशोक विहार नगर निगम कालोनी भोपाल (7). अमन पिता राजेन्द्र मेहरा उम्र 26 वर्ष नि सहदरी परिसर भदभदा रोड भोपाल का होना बताया। आरपियों ने बताया बताया कि वह” SHABBY” 247 , PROWET X , LORD ENCHANGE, SKY ENCHANGE , CO ENCHANGE , COVER 777 WORLD 777 की वेबसाइट पर आईडी के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा 24X7 चलाते थे चेतन के द्वारा हमें काम करने के बदले मासिक पैमेन्ट दिया जाता था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रामगरीब बनवासी को सिरमौर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्यासी बनाये जाने पर कांग्रेस नेता ने किया स्वागत। स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश ने शुरुआत की चुनाव से जुड़े विशेष आयोजनों की