जनता हाई स्कूल जवा में किया जाएगा रावण दहन का कार्यक्रम। जवा। कुशमेन्द्र सिंह। जवा के राज पैलेश में जवा व्यापार मंडल,ग्राम पंचायतों के एवं अन्य गणमान्य लोगों के उपस्थिति में दसहरा उत्सव के उपलक्ष्य में रावण दहन की तैयारी को लेकर बैठक की गई। बैठक के दौरान सभी लोगो ने सर्वसम्मिति से रावण दहन को लेकर जनता हाई स्कूल जवा में दहन करने की सहमति दी। उस दौरान निर्णय लिया गया कि दसहरे के दिन पूरे बाजार में लाइटिंग से सजा कर अष्टभुजा हॉस्पिटल पथरौड़ा से माता दुर्गा जी की कई झांकिया निकाल कर जनता हाई स्कूल जवा में रावण का दहन किया जाएगा। साथ ही जो झांकिया दसहरे के दिन सम्मिलित होगी सजावट के अनुसार 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। जिनका विसर्जन दसहरे के दूसरे दिन किया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, संरक्षक मोती लाल सोनी, विहिप के राजकुमार द्विवेदी, कांग्रेस नेता तरुणेंद्र द्विवेदी, समाजसेवी शतानंद मिश्रा, व्यापारी माणिक लाल सोनी, सरपंच बरौली ठकुरान प्रकाश सिंह कुशल, जवा सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह लाखन, नगमा सरपंच प्रतिनिधि दीपू पांडेय,जवा रेडक्रास सोसायटी के सचिव विजय गुप्ता, व्यापारी प्रिंस गुप्ता, शिवम हलवाई, डाक्टर एसएन गुप्ता, सिल्लू खान, पन्नालाल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मनीष जैसवाल, गोलू सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश ने शुरुआत की चुनाव से जुड़े विशेष आयोजनों की बसपा नेता देवेन्द्र सिंह का त्योंथर विधानसभा में सघन जनसंपर्क जारी, लोगों का उमड़ रहा जन सैलाब।