सिरमौर/ कांग्रेस पार्टी के संघर्षशील व वरिष्ठ कांग्रेस नेता चक्रधर सिंह जो सिरमौर विधानसभा के प्रभारी एवं टिकट के दावेदार भी थे लेकिन पार्टी के द्वारा आदिवासी नेता रामगरीब बनवासी को सिरमौर विधान सभा से टिकट दिया गया जिसमें चक्रधर सिंह ने कहा है कि सिरमौर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी रामगरीब कोल का एवं पार्टी के निर्णय का हम स्वागत करते है मै 30 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में संघर्ष कर रहा हूं टिकट भी मांगा था पर जिसे भी पार्टी ने टिकट दिया मैं उसके साथ पूरे निष्ठा से कार्य करूंगा। इसी प्रकार मेरे सिरमौर विधानसभा से लगी त्योंथर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्यासी रमाशंकर सिंह के लिये भी मैं प्रचार-प्रसार करूंगा और दोनो सीट हम सब कांग्रेस जन मिलकर जीतेगे। पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस की लहर है। जन मानस और जनहित एवं किसान मजदूर, नारी शक्ति, युवा शक्ति जन सामान्य के कल्याण के लिये प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिये हम सब को सभी मतभेद भूलकर कार्य मे लग जाने चाहिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कांग्रेस प्रत्यासी कुंवर कपिध्वज सिंह का तूफानी जनसंपर्क। इंदौर क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कार्यवाही , वर्ल्डकप मैच इग्लैड vs साउथ अफ्रीका पर ऑनलाइन सट्टा संचालक के ठिकाने।