दर्जनों गांवों का भ्रमण कर कांग्रेस पार्टी को जिताने की अपील। गुढ़/ कांग्रेस पार्टी से प्रत्यासी बनाए गए युवा लोकप्रिय व जन जन के बीच अपनी अलग छाप रखने वाले क्षेत्रीय नेता व प्रत्यासी कुंवर कपिध्वज सिंह भइया साहब का गांव गांव पहुंच कर तूफानी जनसंपर्क जारी है, इस कड़ी में शनिवार को कुंवर कपिध्वज सिंह भइया साहब गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पुरवा पहुंचकर राजेन्द्र गुप्ता के यहां समान्य मुलाकात की, तत्पश्चात पुरवा पहुंचे जंहा रामानंद पटेल के यहां बिराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा में मत्था टेका एवं क्षेत्रीय जनों से सप्रेम भेंट कर नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उसके बाद श्री सिंह रेरुआ पहुंचकर अशोक पटेल के यहां आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए, तथा राजेन्द्र पटेल यहां समान्य मुलाकात की, और प्रवीण पटेल के यहां बिराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा में मत्था टेका। यहां से श्री सिंह सुकुलगवा पहुंचे जहां राकेश द्विवेदी एवं प्रवीण सिंह द्वारा आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए एवं उपस्थित क्षेत्रीय जनों से सप्रेम भेंट कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। तत्पश्चात रेरूआ (कला )पहुंचे जहां हनुमान मंदिर में विराजमान माता जी का आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजित सार्वजनिक बैठक में सम्मिलित हुए, तथा नर्रहा पहुंच कर राहुल शुक्ला के यहां विराजमान माता जी का आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजित सामान्य सभा में सम्मिलित हुए और सभा को संबोधित किए। इसके बाद कुंवर कपिध्वज सिंह भइया साहब गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पुरवा पहुंचे जहां ग्राम पंचायत पुरवा में आयोजित सार्वजनिक आम सभा में सम्मिलित होकर एवं उपस्थित क्षेत्रीय जनों से मुलाकात करते हुए सभा को संबोधित किया, यहां से वे खजवा पहुंचकर सिद्धमुनि आदिवासी के यहां सामान्य मुलाकात की, और राजेश दुबे के यहां आयोजित सभा में सम्मिलित हुए, वहीं दिवाकर द्विवेदी के बालक के दुःखद निधन उपरांत परिवार जनों से भेंट करने पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त की, कांग्रेस प्रत्यासी कुंवर कपिध्वज सिंह भइया साहब के क्षेत्रीय दौरे की अगली कड़ी में गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कौवाढान पहुंचे जहां मनोज शर्मा द्वारा आयोजित जनसभा में सम्मिलित हुए तथा उपस्थित माता बहनों एवं बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रायपुर कर्चुलियान के अध्यक्ष पद्मदीप शुक्ला वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिशंकर शुक्ला, पूर्व जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परिहार सहित क्षेत्र भर से एकत्रित जनता जनार्दन उपस्थित रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिरमौर नगरपरिषद को सीएम हेल्प लाइन में लगातार 9वी बार मिला प्रथम स्थान। रामगरीब बनवासी को सिरमौर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्यासी बनाये जाने पर कांग्रेस नेता ने किया स्वागत।