रिपोर्टर इंद्रपाल साहुकलेक्टर अरूण परमार एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली यूसुफ कुरैशी के निर्देशानुसार अवैध खनिज परिहन के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत् गोरबी पुलिस ने मुहेर से अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रेक्टर को जप्त कर चालक एवं वाहन मालिक के विरूद्व कार्यवाही की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार को अल सुबह मुखबीर से सूचना मिली की मुहेर से अवैध रेत लोड कर ट्रेक्टर जा रहा है। जिस पर चौकी प्रभारी ने सोमवार की सुबह 5 बजे सोनालिका ट्रेक्टर में करीब ढाई घन मीटर रेत लोडकर परिवहन कर रहे चालक से पूछताछ की। चालक के पास रेत परिवहन करने का कोई दस्तावेज नही मिलने पर ट्रेक्टर चालक सुरेन्द्र कुमार जायसवाल पिता राम प्रसाद जायसवाल व ट्रैक्टर मालिक अक्षय लाल साकेत पिता दुरियालाल साकेत के विरूद्व 4/21 खनिज अधिनियम एवं धारा 379, 414 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर ट्रेक्टर को जप्त कर लिया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मंत्री प्रेमसिंह पटेल का परिवारवाद, भाजपा की गरीबी में करेगा गीला आटा अतरैला में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में सैकड़ो लोगों को वितरित किया निःशुल्क दवाई एवं चश्मा।