मरीजों की सेवा से मिलता है असीम पुण्य -सर्जेश पांडेय। जवा/मानव साधन विकास एवं सृजन संस्थान एवं सदगुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड चित्रकूट के सहयोग से आर्योदय विद्यालय मोहरा मोड़ अतरैला में आज 133वां निःशुल्क नेत्र शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में सबसे पहले मां सरस्वती और बाबा रणछोड़ दास की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर पुष्पार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित नेत्र शिविर में सैकड़ो लोगों का निशुल्क नेत्र परीक्षण कर दवाई एवं चश्मा वितरित किया गया इसके साथ ही 20 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए जानकीकुंड भेजा गया। इस अवसर पर मानव साधन विकास एवं सृजन संस्थान के अध्यक्ष व शिविर संयोजक सर्जेश पांडेय ने कहा कि लगातार 23 वर्षों से सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से नेत्र शिविरों का आयोजन किया जा रहा है यह कठिन काम क्षेत्र के लोगों के आशीर्वाद और ईश्वर कृपा का प्रतिफल है,जो संकल्प को शक्ति दे रहा है यह हजारों लोगों को नेत्र पीड़ा से मुक्ति दिलाने का काम है यह शिविर मरीजों की सेवा करने का बहुत बड़ा माध्यम है मरीजों की सेवा से असीम पुण्य मिलता हैश्री पांडेय ने कहा कि इन शिविरों के आयोजन में मरीजों की सेवा में लगे सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के डाक्टर और हमारे सभी सहयोगी साथी वंदनीय है। शिविर के संयोजक,डाक्टरों और अतिथियों का स्वागत विद्यालय के संचालक,व्यवस्थापक राजपाल सिंह तोमर,चन्द्रकांत मिश्रा, सुरेंद्र तिवारी और सहयोगियों के द्वारा किया। उस दौरान भाजपा नेता सर्जेश पांडेय, समाजसेवी किशोरी लाल मिश्रा, बालेंद्र दुबे,सुरेन्द्र दास तिवारी,सेवा निवृत्त सैन्य अधिकारी भोलानाथ तिवारी, महेंद्र पांडेय,उमाकांत द्विवेद्वी,रामजी तिवारी, सतीश मिश्रा,डाक्टर देवदास द्विवेदी,बृजलाल द्विवेदी, जनपद सदस्य संतशरण गौतम,पूर्व सरपंच रामकृपाल पांडेय,विवेका पांडेय,मोतीलाल पाल, सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के चिकित्सक डाक्टर अनुज,रामअवतार, राजपाल सिंह तोमर,सुरेंद्र तिवारी,चंद्र कांत मिश्र,जय प्रकाश माझी,प्रदीप तिवारी,सुशांत मिश्र ,आदित्य अहिरवार,भगत आदिवासी,प्रिंस तोमर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रेक्टर को गोरबी पुलिस ने पकड़ा। आने वाले भविष्य के पत्रकारों को भी, इंदौर पुलिस की क्लास में साइबर अपराधों से सुरक्षा की क्लास लागी।