इंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, लागतार लोगों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर वा पुलिस टीम के साथ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में जा कर, स्टूडेंट्स को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। सायबर अवेयरनेस के तहत देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में एडीशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने, अपनी 176 वीं कार्यशाला में जर्नलिज्म की पढ़ाई कर रहे करीब 150 स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों और इनसे बचने के तरीकों को बताते हुए, उन्हें पुलिस के पास आने वाली साइबर अपराधों की शिकायतों की केस स्टडी के आधार पर, विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड और सोशल मीडिया से संबंधित अपराधों की जानकारी दी। उन्होंने सभी से कहा कि आप सभी तो देश के चौथे स्तंभ का भविष्य हो, आपका काम ही है लोगों को सही दिशा देना और जागरूक करना अतः आप इस वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रति जागरूक और सतर्क रहेंगे तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके प्रति जागरूक कर पाएंगे।उन्होनें सभी से सावधानी के साथ सोशल मीडिया और ऑनलाइन फाइनेंशियल काम करने तथा अपनी निजी जानकारी किसी से भी शेयर नहीं करने के संबंध में समझाईश दी। इस अवसर पर संस्थान के स्टूडेंट्स सहित स्टॉफ ने भी साइबर सुरक्षा संबंधी बारिकियों को समझा और इंदौर पुलिस के इस अभियान की सराहना करी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अतरैला में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में सैकड़ो लोगों को वितरित किया निःशुल्क दवाई एवं चश्मा। प्रशांत झा, संजय पराते पर लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद, चुनाव को प्रभावित करने की साजिश, संगठन विरोधियों पर होगी कार्यवाही