जिंदा एवं मरणोपरांत मानव सेवा का लिये संकल्प। कुशमेन्द्र सिंह। -गांधी जयंती के शुभ अवसर पर आज सिरमौर रेडक्रास सोसायटी में वरिष्ठ समाजसेवी रामदयाल सेन ने देहदान किया और समाजसेवी संतोष कुमार दाहिया ने नेत्रदान किये,अंगदान करने पर रेडक्रास सोसायटी के द्वारा दोनो लोगो को पुष्पगुच्छ,शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। जहा पर दोनो समाजसेवियों ने देहदान एवं नेत्रदान कर मानव समाज के लिए मिशाल कायम की। वही रामदयाल सेन ने अपने देहदान करने के पीछे के प्रेरणा पर बात करते हुए कहा कि एक पुस्तक पढ़ने के दौरान पुस्तक में वर्णित राष्ट्रप्रेम से प्रभावित होकर राष्ट्र सेवा में देहदान करने का संकल्प लिया हूँ। उस दौरान संतोष कुमार दाहिया ने कहा कि हम जब तक हम जीवित है, तब तक ही हम किसी की सहायता कर सकते हैं लेकिन नेत्रदान करके हम मरणोपरांत भी सेवा कर सकते हैं इसीलिए यह दान किया गया।इस अवसर पर भरोसा सेवा समिति के अध्यक्ष व युवा समाजसेवी खैरहन सरपंच रजनीश कुशवाहा ने कहा कि रामदयाल सेन और संतोष कुमार दाहिया का काम समाज के लिए सदैव प्रेरणा का काम करेगा। वहीं समाजसेवी मुन्नीलाल वर्मा ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के जीवन को याद करते हुए कहा कि आज के दिन मानवता की सेवा में समर्पित संतोष दाहिया और रामदयाल सेन ने बहुत ही पुण्यतम काम किया है। जिसका आभार रेडक्रास सोसाइटी के सक्रिय सदस्य प्रेमलाल दाहिया के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी एवं पत्रकार अनुपम अनूप द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक विजयपाल कुशवाहा को रेडक्रास सोसायटी के आजीवन सदस्य बनने पर प्रमाण पत्र और पहचान पत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर सिरमौर रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश सिंह, सेन समाज के पदाधिकारी अयोध्या प्रसाद सेन,रामसजीवन सेन, रज्जन सेन, भीमसेन, मोतीलाल यादव पत्रकार विष्णुकांत शुक्ला,पत्रकार कुशमेन्द्र सिंह, सहित कई वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर. पलासिया थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया CCTV में चोर कैद। पुलिस ने किया गिरफ्तार… महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर वैश्य महासम्मेलन रीवा द्वारा निकाली गई विशाल वाहन रैली।