इंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर में एटीएम मशीन को निशाना बनाकर रुपये निकालने का प्रयास करने वाला शातिर आदतन आरोपी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने किया गिरफ्तार। आरोपी के द्वारा थाना पलासिया क्षेत्र में आनद बाजार खजरना रोड स्थित सेंट्रल बैंक के (ATM) एटीएम मशीन को बनाया था निशाना। जसकी शिकायत बैंक द्वारा पुलिस को की गई थी। आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं जिनमें से हत्या का प्रयास, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट, जान से मारने की धमकी इत्य आदि 12 अपराध दर्ज है थाना चंदन नगर में। क्राइम ब्रांच टीम को सूचना प्राप्त हुआ की दिनांक 30.09.2023 की दरम्यानी रात्री में थाना पलासिया के पास आनंद बाजार,खजरना रोड स्थित सेंट्रल बैंक के ATM मशीन पर एक बदमाश के व्दारा एटीएम मशीन को अपना निशाना बनाया, बदमाश व्दारा एटीएम मशीन को खोलने की कौशिश की गई, नुकसान करने वाले बदमाश के विरुद्ध पुलिस थाना पलासिया पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच टीम, थाना पलासिया के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आदतन आरोपी नाजिश उर्फ नाजाइश पिता नौशाद निवासी गोदी वाला कुआं चंदन नगर इंदौर को गिरफ्तार किया।आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करते सेंट्रल बैंक ATM में घुसकर वारदात करना कबूल किया एवं आरोपी नाजिश के अपराधिक रिकॉर्ड चेक करते उसके विरुद्ध हत्या का प्रयास, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि के 12 अपराध, थाना चंदन नगर में पहले से दर्ज है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वैश्य महासम्मेलन ब्लाक इकाई जवा के तत्वाधान में गांधी चबूतरा में मनाई गई गांधी जयंती। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सिरमौर के रामदयाल सेन और संतोष कुमार दाहिया ने किया देहदान एवं नेत्रदान।