रीवा/ गांघी जयंती के उपलक्ष्य में आज वैश्य महासम्मेलन रीवा के तत्वाधान में विशाल वाहन रैली निकाली गई जहा पर हजारो की संख्या में युवा एवं प्रतिष्ठित गणमान्य लोग मौजूद रहे।रैली के विषय में जानकारी देते हुए वैश्य महासम्मेलन के युवा इकाई अध्यक्ष बंसीलाल साहू ने बताया की वैश्य चेतना वाहन रैली का भव्य आयोजन प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे मध्य प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के जयंती समारोह के अवसर पर सामाजिक चेतना लाने के लिए एक साथ पूरे प्रदेश में वाहन रैली का आयोजन किया गया। जो शहर के बैजू धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के खन्ना चौराहा, घोड़ा चौराहा, प्रकाश चौराहा होते हुए शिल्पी प्लाजा, कॉलेज चौराहा, सिरमौर चौराहा से होते हुए गल्ला मंडी से गांधी स्मारक अस्पताल में गांधी जी की प्रतिमा में श्रद्धा सुमन अर्पण करके रैली का समापन किया गया।
जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर अतुल जैन ने कहा कि गांधी जी अहिंसा की पुजारी थे और बिना हिंसा किये भारत को आजाद कराया । पूर्व महापौर वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि त्याग और समर्पण की परिभाषा थे गांधीजी, नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश को समर्पित कर दिया जिस कारण आज हम स्वतंत्र रूप से सांस ले पा रहे हैं मनीष गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता ही गांधी जी पर शिक्षक की बधाई है के के गुप्ता ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी हमारे समाज के धरोहर थे उनके जयंती पर ऐसे आयोजन सदैव होते रहना चाहिए। कार्यक्रम उपरांत स्वल्पाहार कर सभी लोगों ने एक दूसरे को महात्मा गांधी जयंती की बधाई दी ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष अतुल जैन, जिला अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष युवा सुमित गुप्ता, नगर अध्यक्ष लवकुश गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष बंसीलाल साहू, जिला महामंत्री सुरेश गुप्ता, जिला महामंत्री  संजय गुप्ता,  प्रदेश मंत्री कल्पना गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष पूर्व महापौर ममता गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रतिभा ताम्रकार, महामंत्री सरस्वती गुप्ता, वंदना गुप्ता, महामंत्री साधना गुप्ता, आशा गुप्ता, नगर अध्यक्ष मोहित गुप्ता, नगर प्रभारी कन्हैया गुप्ता ,पूर्व महापौर वीरेंद्र गुप्ता शिव प्रसाद प्रधान,रंजन गुप्ता, अनिल केसरी श्री कृष्ण गुप्ता आरपी गुप्ता मुन्ना लाल जायसवाल दीपक गुप्ता ,सुनील अग्रवाल, रमाकांत पुरवार, निक्की मोदनवाल ,आशीष गुप्ता, अक्षय गुप्ता सिद्धार्थ श्रीवास्तव सकेत श्रीवास्तव राजकुमार गुप्ता अंबर निगम रामदयाल साहू ,मोनू साहू ,छात्र संघ अध्यक्ष स्वप्निल साहू, जयकरण साहू, अनिल साहू, बबलू साहू , अमर सराफ जितेंद्र शाह संतोष साहू रविंद्र गुप्ता वेश,सचिन साहू ,रोहित साहू, रामप्रसाद साहू, लवकुश साहू ,अतिशय जैन, महिला शक्ति, गीता गुप्ता राजमती गुप्ता, शशि गुप्ता, श्वेता गुप्ता, रजनी गुप्ता ,साधना गुप्ता ,रेखा गुप्ता, प्रेमचंद जैन राही, मुकेश जैन, गुलाब गुप्ता नितेश जैन, जितेन्द साह, मंटू गुप्ता ओम प्रकाश गुप्ता राजेश गुप्ता अजय गुप्ता पुरुषोत्तम गुप्ता किशन गुप्ता पवन गुप्ता  प्रदीप जैन, राजेश साहू अरुण सेन हरीश हलवाई संजू हलवाई विनोद गुप्ता संदीप गुप्ता अंशुमन गुप्ता निलेश गुप्ता देवेश गुप्ता अभिषेक जैन, गोलू जैन, अमित जैन, आकाश जैन, सैफी जैन, विरन साहू, मोनू जैन, राजेश जैन, नीरज गुप्ता, कैलाश गुप्ता, सुधीर गुप्ता, लव कुश साहू, श्रीनिवास गुप्ता, प्रमोद साहू, अमित साहू, रविकरण गुप्ता, आर्मी सोनी, मनोज प्रधान, सिब्बू सोनी, शिबू गुप्ता,मीडिया प्रभारी सुरेश बिश्नोई आदि लोग उपस्थित रहे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading