इंदौर। प्रदीप चौधरी। संभागायुक्त मालसिंह कल सुबह फिर एमटीएच अस्पताल का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त ने गत 3 अगस्त को एमटीएच अस्पताल का निरीक्षण किया था और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए थे। संभागायुक्त के दौरे और निरीक्षण के पश्चात सभी विभागों में अधिकतम व्यवस्थाएं सुधरी पायी गई। मुख्य द्वार पर गार्ड द्वारा आने-जाने वालों की चेकिंग शुरू कर दी गई हैं। ओपीडी, विभागों में मरीजो को कतारबद्ध खड़ा कर समस्याएं सुलझाई जा रही। काउंटरों से दवाइयों का वितरण सुचारू रूप से हो रहा है। गलियारे की ट्यूबलाइटें सुधार गई। अस्पताल में डॉक्टर व स्टाफ भी समय पर उपस्थित।
संभागायुक्त द्वारा गत 3 अगस्त को अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बच्चों को दूध वितरण नहीं होने पर गंभीर नाराजगी जताई गई थी। इस व्यवस्था में भी आज सुधार देखने को म‍िला। मिल्क बैंक से बच्चों को दूध वितरित किया जाना प्रारंभ कर दिया गया है। बताया गया कि 40 बच्चों को रोज दूध दिया जा रहा है। आयुष्मान शाखा के कम्प्यूटर ऑपरेटर को फटकार के बाद पाया गया कि सभी ऑपरेटर ठीक ढंग से कार्य कर रहे हैं। संभागायुक्त के निर्देश के बाद ऊपरी मंजिल पर जाने वालों की चेकिंग व पूछताछ की जा रही है। जगह-जगह बैरिकेड भी लगा दिए गए हैं। सफाई, पीने के पानी एवं लिफ्ट की व्यवस्था भी दुरूस्त हुई। नेत्र रोग शाखा में खराब कम्प्यूटर प्रशिक्षण ठीक। नाक-कान-गला विभाग में काउंटर से दवाई मिल रही, मरीजो के बैठने की व्यवस्था भी ठीक ढंग से हो गई है।
संभागायुक्त के निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाएं अभी भी अधूरी पायी गई। दस्तावेजों के रिकॉर्ड को व्यवस्थित किया जाना बाकी पाया गया, जिस पर बताया गया कि रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने का कार्य चल रहा है। संभागायुक्त ने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। अस्पलताल में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहे।
संभागायुक्त मालसिंह ने कहा कि सभी चिकित्सक और स्टाफ ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। प्रशासन सदैव आप लोगों के साथ है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading