ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नही के लगाए नारे।
रिपोर्टर-कुशमेन्द्र सिंह
NNW News

मनगवां/ रीवा जिले मनगवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई ऐसे गांव है जो विकास से कोसो दूर है,,, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार विकास के नाम पर डींगें मारती फिरती है, कि विकास की गंगा बह रही है , जिसकी हकीकत गांवो में जाकर देखा जा सकता है, कि वर्तमान भाजपा विधायक के द्वारा क्या विकास किया गया,जहा पर मनगवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बधवा भाई पाट गांव में देखा गया कि सुदूर सड़क के तहत रोड बनाई गई थी जो अब गड्डो में तब्दील हो गयी, और जगह जगह पर कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा है जिस बजह से लोग प्रतिदिन दुर्घटना का शिकार हो रहे है
        

आपको बता दे कि इसी गांव में 12वी कक्षा तक हाई स्कूल है जहा पर 2000 से 2500 स्कूली बच्चे पढ़ते है ग्राम पंचायत,विटनरी हॉस्पिटल,आंगनबाड़ी केंद्र और लगभग गांव में 500 लोग निवासरत है लेकिन आजादी के 76 वर्ष बाद भी यह पर चलने योग्य रास्ते नही आये दिन बिजली की समस्या बनी हुई हैं, तथा पानी के लिए लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है नलजल योजना कागजो तक सीमित है। ग्रामीणों द्वारा कई बार सांसद/ विधायक और ग्राम पंचायत सरपंच से शिकायत की गई लेकिन आज तक पूरा गांव अनेक सुविधाओ से बंचित है।
वही ग्रामीणों ने कहा कि रास्ते नही होने से बरसात के दिनों में स्कूली बच्चों,अन्य विभाग के अधिकारियो कर्मचारियो सहित ग्रामीणों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है कई ग्रामीणों ने बताया कि इस बार सत्ता परिवर्तन करना है और कांग्रेस को वोट करेंगे क्योंकि भाजपा सरकार चुनाव के दौरान सिर्फ झूठे वादे करती है और जीतने के बाद भूल जाती है विकास कही दिख नही रहा है फिर भी सरकारी पैसों का दुरुपयोग कर विकास की यात्रा निकाली जाती है जो बरसात में शहर से लेकर गांव तक का विकास की पोल खुल गई साफ़ दिखाई दे रही है।
  रास्ते नही होने पर ग्रामीणों ने मनगवां विधायक पंचूलाल प्रजापति के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर रोड नही तो वोट नही का संकल्प लिए।
इस संबंध में जब मनगवां विधानसभा के कर्मठ जुझारू कांग्रेस नेता रोहड़ी प्रसाद साकेत से बदहाल मनगवां विधानसभा के विकास के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन और स्थानीय विधायक के निष्क्रियता के चलते कही कोई विकास नही दिख है जो भी विकास हो रहे है वो कागजो में दिखाई दे रहे।स्थानीय विधायक पंचूलाल प्रजापति के दवाब में कोई अधिकारी कर्मचारी बोलने को तैयार नही, कई ऐसे गांव जहा आज तक रास्ते नही बधवा गांव में 4 से 5 किलोमीटर दूर से बच्चे पढ़ने जाते है । लेकिन रास्ते की सुविधा नही, कई बार आम जनता द्वारा रास्ते,बिजली और पानी की समस्या को लेकर प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन इस भ्रष्ट भाजपा सरकार में कोई देखने सुनने वाला नही है।
इस बार जनता ने परिवर्तन करने का मन बना लिया , आम जनता कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट कराने की बात कही तथा मध्यप्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की भारी बहुमत से सरकार बनेगी यह तक कहा।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading