रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में स्थानीय डाक बंगला रतनगढ़ पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विश्व आदिवासी दिवस,अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह साण्डा ने भारत देश की स्वतंत्रता में आदिवासी समाज के योगदान को अतुलनीय बताया. आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी व धार्मिक नेता भगवान बिरसा मुंडा, टाट्या मामा आदि का आजादी की लड़ाई में समर्पण व बलिदान युगो-युगो तक याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि, 9 अगस्त का दिन पूरे विश्व में “विश्व आदिवासी दिवस”के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत देश में इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि 9 अगस्त का दिन भारत के इतिहास में अगस्त क्रांति के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने एक दिन पहले यानी 8 अगस्त को महात्मा गांधी मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया। समस्त आदिवासी समाज को गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने भी अपनी बात रखते हुए आजादी की लड़ाई में आदिवासी क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित जिला कांग्रेस महामंत्री राजेश लड्ढा, जिला पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहन जी राणावत खेड़ा, पूर्व पार्षद लखन भाटी, सुभाष व्यास, अर्जुन बैरागी, जिला कांग्रेस महामंत्री कमल छपरीबंद, रामस्वरूप सोलंकी सब ने भी ‘आदिवासी गौरव दिवस’ पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन किसान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नानालाल चरण द्वारा किया गया कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व पार्षद आजाद शाह , वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद प्रभुलाल छपरी बंद, पार्षद निसार पूर्व पार्षद निसार अब्बासी, मंडलम अध्यक्ष भंवरलाल सोलंकी, पूर्व सरपंच जमुना दास बैरागी, पार्षद लक्ष्मी नारायण सोलंकी, रमेश सोलंकी, दिनेश जोशी, किशन लाल, सत्यनारायण तिवारी, रमेश शर्मा, लाभचंद धाकड़, शब्बीर भाई सरकार, कबीर खान, प्रकाश दास, देवीलाल भील डोराई, राजेंद्र कुमार डीकेन , मोहन जोशी डीकेन , मेघराज गुर्जर डीकेन, ललित चतुर्वेदी, राजेंद्र प्रजापत, मनोहर लाल रेगर, जौहर अली गांधी, ईश्वर व्यास, आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का आभार डीकेन के युवा कांग्रेस नेता बाबूलाल पाटीदार द्वारा किया गया । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर संभागायुक्त के दौरे के बाद एमटीएच अस्पताल में सुधरी व्यवस्थाएं मध्यप्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन तिरंगे के साथ रैली निकाली।