आशीष मिश्रा जिलाध्यक्ष तो ऋषभ गौतम बने कार्यकारी अध्यक्षशहडोल। विनय शुक्ला। एएचपी राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक स्थानीय मोहन राम मंदिर में संपन्न हुई। जिसमें अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं परिषद् के आयाम में विस्तार करते हुएआशीष मिश्रा को परिषद के आयाम इंडिया हेल्थ लाइन जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नगर कार्यकारी अध्यक्ष ऋषभ गौतम व नगर मंत्री का दायित्व शिरीष कुमार शारदा को दिया गया है।उक्त नियुक्तियां प्रांत महामंत्री रमेश त्रिपाठी (एडवोकेट) व बजरंग दल प्रांत मंत्री शक्ति सिंह चंदेल की उपस्थिति में की गई। कार्यक्रम में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया एवं नव नियुक्तियों का ओम मंत्र के उच्चारण के साथ सहमति प्रदान की गई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद संभाग मंत्री रोहित पाण्डेय, जिलाध्यक्ष देवेंद्र अनुरागी, नगर अध्यक्ष अरुण यादव सहित जिला व नगर के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हत्यारे को आजीवन कारावास: अपने ही चाचा की सब्बल मार की थी हत्या, 2 साल 4 माह की सुनवाई बाद न्यायालय ने सुनाई सजा संयुक्त मोर्चा अधिकारी/कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का हुआ गठन