19 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजनसिंचाई, सड़क और अधोसंरचना विकास को मिलेगी गतिकांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहनामहिदपुर/भोपाल। प्रदीप चौधरी।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन जिले के महिदपुर में 207.57 करोड़ रुपये की लागत के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर कई घोषणाएं कीं और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।मुख्यमंत्री ने कहा कि महिदपुर की पहचान केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि विकास की नई संभावनाओं के केंद्र के रूप में भी स्थापित हो रही है। उन्होंने 188.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सामाकोटा बैराज सहित उप-स्वास्थ्य केंद्र, महाविद्यालय भवन और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने महिदपुर की प्रसिद्ध मावा बाटी और क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता से जुड़ा यह क्षेत्र विशेष महत्व रखता है। उन्होंने डोंगला स्थित आधुनिक ऑब्जर्वेटरी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है कि भविष्य में दुनिया डोंगला के आधार पर स्टैंडर्ड टाइम निर्धारित करे।मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के लिए हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। डोंगला से गुजरने वाला नया फोरलेन मार्ग महिदपुर के विकास को नई दिशा देगा और क्षेत्र में व्यापार तथा परिवहन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों को आवास, गैस कनेक्शन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। राज्य सरकार भी एयर एम्बुलेंस और राहवीर योजना जैसे नवाचारों के माध्यम से जनसेवा को प्राथमिकता दे रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है। वहीं किसानों को सम्मान निधि, समर्थन मूल्य और सिंचाई सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है और इसे 100 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी अपने कर्मों के कारण लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व में दिशा और दृष्टि का अभाव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता विकास और सुशासन के साथ खड़ी है तथा सरकार जनकल्याण और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सुप्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट तनु धामा हुई नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित इंदौर पुलिस थानों की रैंकिंग जारी, चंदन नगर बना नंबर-1, एमआईजी सबसे पीछे
You must be logged in to post a comment.