शहडोल। विनय शुक्ला। जिला ही नहीं प्रदेश में शासकीय विभागों में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी अपनी मूलभूत मांगों को लेकर निरंतर आन्दोलनरत रहे हैं। किन्तु, शासन प्रशासन विभिन्न मागों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। जिससे व्यथित हो कर आज रविवार की शाम अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। रघुराज स्कूल सभागार में आयोजित यह बैठक अखिलेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई।जहां अध्यक्ष रामलाल पाण्डेय ने संयुक्त मोर्चा की कार्यकारणी का गठन सर्वसम्मति से किया। इसके पश्चात संयुक्त मोर्चा के प्रान्तीय आवाहन पर आगामी 11 जुलाई को होने वाले आन्दोलन पर चर्चा की गई। बैठक में दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया भी गया। जिसमें संयुक्त मोर्चा संयोजक आर पी सिंह, उपाध्यक्ष के पी मिश्रा, डॉ. सुभाष तिवारी उपाध्यक्ष, शिवपूजन त्रिपाठी उपाध्यक्ष, राजेश निगम सचिव, सत्यनारायण मिश्रा कोषाध्यक्ष, सलीम खान संगठन सचिव, रेखा मिश्रा कार्यालय सचिव एवं रवि शुक्ला को प्रवक्ता का दायित्व दिया गया है। बैठक में अख्तर हुसैन, कमलेश प्रसाद मिश्रा, केदार प्रसाद मिश्रा, के पी महिलांगे, राजेन्द्र सोनी, एस के तिवारी, चांद सिंह पट्टावी, प्रदीप द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन SHAHDOL में एएचपी राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक: जिले और नगर के पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी शेड़स ऑफ इंड़िया मैगजीन के 8वें संस्करण का हुआ भव्य विमोचन