इंदौर। शहर में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा थानों के मासिक मूल्यांकन का मई 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में लागू की गई मानकीकृत मूल्यांकन प्रणाली के तहत कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कार्यों की समीक्षा की गई।मूल्यांकन में अपराध नियंत्रण, जनसंतुष्टि, शिकायतों के निराकरण, नवाचार, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व जैसे विभिन्न मापदंडों को शामिल किया गया। संबंधित जोन के डीसीपी की अध्यक्षता में गठित समिति ने थानों के प्रदर्शन का आकलन किया।जारी रैंकिंग के अनुसार जोन-4 का थाना चंदन नगर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर रहा। जोन-2 का थाना कनाड़िया दूसरे और जोन-4 का थाना भंवरकुआं तीसरे स्थान पर रहा। वहीं निर्धारित मानकों पर सबसे कमजोर प्रदर्शन के कारण जोन-2 का थाना एमआईजी अंतिम स्थान पर रहा।पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों और स्टाफ को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं कमजोर प्रदर्शन वाले थानों को आवश्यक प्रशिक्षण देकर कार्यप्रणाली में सुधार कराया जाएगा। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह मूल्यांकन व्यवस्था पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।टॉप-10 थाने (मई 2026 रैंकिंग)1. चंदन नगर2. कनाड़िया3. भंवरकुआं4. लसूड़िया5. राजेंद्र नगर6. विजयनगर7. एरोड्रम8. बाणगंगा9. सदर बाजार10. द्वारकापुरी Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिदपुर को 207 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर भी बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आबकारी टीम रीवा द्वारा वृत्त बरौली एवं अन्य में अवैध मदिरा के खिलाफ की गई कार्यवाही