नागदा में श्रीराम दरबार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्रीश्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय के विकास कार्यों को मिलेगी गतिदूध उत्पादन 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का रखा लक्ष्यनागदा/भोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और राज्य सरकार राम राज्य की भावना को आधार बनाकर जनकल्याण के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण के माध्यम से अंत्योदय को साकार करना है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को उज्जैन जिले के नागदा स्थित बालाजी धाम में आयोजित श्रीराम दरबार प्राण-प्रतिष्ठा एवं ध्वज पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण हुआ है, जिससे देशवासियों का सदियों पुराना सपना पूरा हुआ है।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष चित्रकूट में बिताए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की लागत से चित्रकूट धाम का विकास कर रही है। प्रदेश में जिन स्थानों पर भगवान श्रीराम के चरण पड़े, उन्हें श्रीराम वन गमन पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े धार्मिक स्थलों को श्रीकृष्ण पाथेय योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में अब धार, नागदा और रतलाम को भी शामिल किया गया है, जिससे इन क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बालाजी धाम में फर्श निर्माण, बाउंड्री वॉल और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास की घोषणा भी की।डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष योजना बनाई है। डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत 10 लाख रुपये तक अनुदान का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में दूध उत्पादन को वर्तमान 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही प्राकृतिक खेती और गोपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रति गाय 1100 रुपये प्रतिमाह सहायता देने की योजना भी लागू की जा रही है।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान हनुमान का जीवन समाज को सेवा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। राज्य सरकार इन्हीं आदर्शों को आत्मसात कर प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मंत्री तुलसी सिलावट पहुंचे सेन परिवार के घर, माता पूजन में लिया हिस्सा सुप्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट तनु धामा हुई नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित