बेबाक कलम राजनीति अंकुल प्रताप सिंह/विनी आहूजा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानीभारत की महिला एवं बाल विकास मंत्री, एक कार्यक्रम को संबोधित करने इंदौर पहुंची।जहाँ कार्यक्रम स्थल के बाहर कांग्रेस की महिला अभिनेत्रियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।जिसकी अनुमति नही ली गयी थी, इस विरोध प्रदर्शन में रीटा डागरे महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी शुक्ला और कांग्रेस की अन्य महिलाओ ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन वीडियो https://youtu.be/oFZAGLb2olY लेकिन कांग्रेस की जिला अध्यक्ष साक्षी शुक्ला उस वक्त कहाँ होती हैं,जब इंदौर में महिलाओं पर अत्याचार, बच्चियों पर अत्याचार, हो रहे होते हैं । उस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष मैडम सोती रहती है, पिछले कुछ दिनों पूर्व महू में विवाहित महिला की दहेज को लेकर हत्या कर दी गई, तब कांग्रेस की महिलाओं द्वारा प्रदर्शन नहीं किया गया उस महिला के न्याय के लिए।अगर कांग्रेस को अपनी जमीन पर मजबूती चाहिए तो हर आम आदमी की छोटी मोटी बातों को लेकर उनसे सहानुभूति जताने पड़ेगी। महिलाओं के अपराध दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं महिला अध्यक्ष होने के नाते इस पर भी ध्यान देना चाहिए।विरोध प्रदर्शन को अनुमति ना होने की वजह से रास्ते में ही पुलिस द्वारा रोक लिया गया।कांग्रेस की महिलाओं ने उंगली दिखा कर अधिकारियों से कहा कि,4 महीने बाद सरकार हमारी।।।विरोध प्रदर्शन तो कोई बड़ी बात नहीं है इंदौर शहर के अंदर कहीं न कहीं किसी बात को लेकर होते रहते हैं।अगर बात करें स्मृति ईरानी की तो उन्होंने मनमोहन सिंह के समय मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेजी थी, साथ ही साथ महंगाई को लेकर सड़क पर उतर आई थी। चूल्हा चौका लेकर लेकिन वह केंद्र में मंत्री होते हुए भी महंगाई पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं लगा पाई…अगर प्रदर्शन का माहौल देखा जाए तो कांग्रेस की तरफ से महिलाओं की कमी देखने को मिली या यूं कहें कि अंदर मतभेद है,,,,प्रदर्शन को लेकर पुलिस द्वारा भी कहा गया आप लोगों ने बिना अनुमति के प्रदर्शन किया है। इसलिए आगे जाने की अनुमति हम प्रदान नहीं करेंगे।लेकिन चुनावी रणनीति में इस प्रकार का माहौल और इतनी कम महिलाओं के साथ प्रदर्शन कहीं न कहीं कांग्रेस के लिए नुकसानदायक हो सकता है।या यूं कहें कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कुछ कमियां है जिसकी वजह से महिलाओं को एकत्रित नहीं कर पाई।पर अब देखना यह है कि चुनाव में किस प्रकार की नई नीतियां तैयार होगी। कांग्रेस की तरफ से इंदौर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर क्या तैयारियाँ होंगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जिला कलेक्टर द्वारा देर रात संचालित किये जाने पर स्कल बार का लाइसेंस 07 दिनो के लिए निलंबित परिवहन विभाग और खनिज अधिकारी के निष्क्रियता के चलते बेरोकटोक चलते बिना रॉयल्टी के ओवरलोड ट्रक और हाइवा