विनी आहूजा। इंदौर आबकारी की टीम द्वारा बार का निरीक्षण कर कार्यवाही की गई । इंदौर,आबकारी विभाग द्वारा बारों पर पाई जाने वाली अनियमितताओं के लिए कड़ी कार्यवाही की जाती रही है, इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने प्राप्त सूचना के आधार पर मेसर्स ए पी ए फूड्स एंड ड्रिंक्स कंपनी, (स्कल बार) बायपास रोड ग्राम बिचौली मर्दाना इंदौर ,पर जांच हेतु आबकारी दल के द्वारा निरीक्षण करने पर स्कल बार बंद होने के निर्धारित समय रात्रि 12 बजे के पश्चात देर रात्रि 12:30 बजे तक संचालित होना पाया गया था । जिस पर संबंधित वृत प्रभारी द्वारा विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध किया था। जिसका निराकरण सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे द्वारा कलेक्टर महोदय से करवाया गया, कलेक्टर महोदय ने इस कृत्य को गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आने से,स्काल बार के लाइसेंस को 07 दिवस के लिये निलंबित किया है। इस अवधि में इस बार मे पूरी तरह से मदिरा का विक्रय प्रतिबंधित किया गया है । बता दें कि,बारों पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए देर रात संचालित होने पर पूर्व में भी डियाबलो बार के लाइसेंस को प्रथम बार 07 दिवस तथा दूसरी बार 15 दिवस के लिए, प्ले बॉय के लाइसेंस को 07 दिवस के लिए एवं नुस्खा बार के लाइसेंस को 07 दिवस के लिए निलंबित किया गया था।अवैध मदिरा के विक्रय को रोकने हेतु आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न बारों में सघन निरीक्षण हेतु विशेष दल का गठन किया गया है, जो सतत रूप से बारों पर निगरानी रखे हुए है ।* Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने अटल कुंज भाजपा कार्यालय में आयोजित की पत्रकार वार्ता । बेबाक कलम राजनीति ,स्मृति ईरानी को लेकर कांग्रेस महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन.