इंदौर, 12 जून 2023: सूचीबद्ध फाइनेंशियल कंपनी स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड ने स्टेट ऑफ आर्ट मॉडल ब्लड बैंक के सहयोग से समाज के लिए एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन भारतीय बाजार में स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट की 31 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया था। सामाजिक रूप से जिम्मेदार कॉर्पोरेट होने के नाते स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट समाज की सेवा करने में विश्वास रखता है, इस ब्लड डोनेशन कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद रोगियों को समय पर ब्लड उपलब्ध कराने में ब्लड बैंकों की मदद करना है। इस बल्ड डोनेशन कैंप का आयोजन एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंदौर के सहयोग से स्वास्तिका के परिसर में किया गया था

शिविर का उद्घाटन स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील न्याती ने किया। इस ब्लड डोनेशन कैंप में कंपनी के 116 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस नेक कार्य के प्रति सभी डोनर में बेहद उत्साह नजर आया। प्रतिभागियों इस कैंप में योगदान देने के लिए एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील न्याती ने कहा, ”स्वस्तिका ग्रुप हमेशा अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहा है और इसलिए हम समाज में योगदान देकर अपनी 31वीं वर्षगांठ मनाना चाहते हैं। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने के हमारे इस फैसले को हमारे कर्मचारियों ने सही साबित करके दिखाया। उन्होंने न केवल हमारे विजन को समझा बल्कि अपनी भागीदारी दिखाकर इस अभियान को सफल बनाने में हमारी मदद भी की। इस तरह के काम को सदैव प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और इसे जरूरतमंद लोगों की मदद और केयर की भावना के रूप में देखना चाहिए। हम भविष्य में इस तरह के और रक्तदान शिविर आयोजित करने के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं।

इस ब्लड डोनेशन कैंप में ब्लड डोनेट करने वाले वॉलंटियर्स के योगदान की सराहना करते हुए, स्टेट ऑफ द आर्ट मॉडल ब्लड बैंक की डॉ. कविता शाह ने कहा, “हमें उम्मीद है कि ऐसे कई संगठन रक्तदान अभियानों और कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए आगे आएंगे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading