अपने आधिकारी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

शहडोल। विनय शुक्ला। रेलवे वरिष्ठ अनुभाग अभियंता विद्युत लोको कार्यालय शहडोल में पदस्थ एक कर्मी ने अपने ही विभाग के अधिकारी पर जातिगत गाली देने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित कर्मी न्याय दिलाए जाने की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है, यदि जल्द से जल्द न्याय नहीं मिला, तो वह आत्मदाह कर लेगा।

मामले की शिकायत अजाक थाना में की गई है साथ ही शिकायत की प्रतिलिपि रेल पुलिस शहडोल, मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर (छ.ग.), पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कलेक्टर एवं अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग,आय व अध्यक्ष अनु. जाति-जनजाति आयोग भोपाल को भी भेजी गई है।

यह है पूरा मामला

नीतीश कुण्डे पिता किशोर कुण्डे, रेलवे वरिष्ठ अनुभाग अभियंता विद्युत लोको कार्यालय में केएसआई के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कार्यालय में पदस्थ पी के सिंह, एसएसई (ओपी) पर यह आरोप लगाया है। बताया है, लगातार पिछले कई महीनों से जातिगत तरीके से ताने कसते हुए, दुव्यवहार कर रहे हैं। यहां तक कि, मेरे किसी भी सुख-दुःख पर अवकाश आवेदन देने पर उसे स्वीकार नहीं किया जाता।

किंतु कार्यालय में अन्य कर्मचारियों को छुट्टियां लेने पर कोई पाबंदी नहीं होती। इस बात का विरोध करने पर एसएसई यह कहते हैं, मैं तुम्हारा अधिकारी हूं.. मेरी मर्जी किसे छुट्टी दूं या किसे नहीं। तेरे जात में ही कचरा उठाना, नाली साफ करना होता है, तू कहां से आ गया, बड़ा पढ़ा-लिखा ऑफिस में काम करने वाला। कई बार तो कार्यालय में झाड़ू-पोंछा के लिए भी मुझे कहा है और विरोध करने पर धमकी दी।

मैं चतुर्थ वर्ग का कर्मचारी, डर के चलते आज तक पी के सिंह के खिलाफ शिकायत नहीं की। अभी तक सहता रहा, किंतु अब तो हद हो गई है। रेलवे में सेवा देने के अलावा संगीतकार भी हूँ और कार्यक्रम के फोटो-वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म में डालने पर भी न जाने क्यों इन्हें आपत्ति है। हमेशा बिना कारणवश रोक-टोक करते हैं। कहते हैं, तू डीआरएम, जीएम, कलेक्टर, एसपी, कमिश्नर साथ खड़ा होकर फोटो खींचा लिया, तो क्या तू हमसे बड़ा हो गया।

तू नहीं जानता हम क्या हैं, हम चाहें तो तेरा यहां से ट्रांसफर करवा दें। ऊपर फोन घुमायें और सस्पेंड करवा दें। ऐसी बातें कहते हुए मुझे मानसिक रूप से उन्होंने प्रताड़ित कर रखा है। विरोध करने पर कहते हैं, तू जहां मेरी शिकायत करना चाहता है, कर दे। बड़े अधिकारियों से कर दे और जा उनसे भी बता देना, जिनके साथ खड़ा होकर फोटो खिंचाता है। मैं पूर्णतः त्रस्त और परेशान हो चुका हूँ। मुझे न्याय दिलाया जाए।

इनका कहना है

लगाए गए आरोप बिल्कुल निराधार व झूठे हैं। मेरे स्टाफ में ऐसे अन्य करीब 16-17 कर्मचारी कार्यरत हैं, उन्हें मुझसे कभी कोई समस्या या शिकायत नहीं हुई। आप इन लोगों से भी इस विषय पर बात करिए। सबकुछ साफ हो जाएगा।

पी0के0 सिंह
एसएसई (ओपी), रेल्वे शहडोल।

शिकायतकर्ता…
जिस पर आरोप लगाया गया है.
NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading