पुलिस अधिकारियों ने जाना, वाहन दुर्घटनाओं के अपराधों की कैसे बेहतर विवेचना की जाये एवं उनमें फोरेंसिक साक्ष्यों का क्या महत्व है ।इन्दौर, बढ़ते अपराधों को देखते हुये त्वरित कार्यवाही व इनमें वैज्ञानिक साक्ष्यों का उपयोग कर, विवेचना को और बेहतर व गुणात्मक तरीके से कर, अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से सराफा विद्या निकेतन स्कूल के परिसर में नगरीय पुलिस ज़ोन-4 के विवेचना अधिकारियों की बेहतर दक्षता के।लिये प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 इंदौर अभिनय विश्वकर्मा की विशेष उपस्थिति में, सहायक पुलिस आयुक्त सराफा एस.के.एस. तोमर, सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा बी.पी.एस. परिहार एवं सीन ऑफ क्राइम यूनिट इन्दौर के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्री बी. एल. मंडलोई द्वारा इंदौर पुलिस जोन-4 के विभिन्न स्थानों के प्रधान आरक्षक से निरीक्षक स्तर तक के विवेचना अधिकारियों को विभिन्न दुर्घटनाओं के अपराधों में बेहतर विवेचना करने तथा उनमें फोरेंसिक साक्ष्यों के महत्व एवं अनुसंधान में इनका उपयोग किस प्रकार किया जाए के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।साथ ही प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित सभी विवेचना अधिकारियों को वाहन दुर्घटना के घटना स्थल निरीक्षण एवं विवेचना में पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करने के साथ ही उन्हें बताया कि, अपराधों में हर स्तर पर बारीकी से जांच होनी चाहिए, क्योंकि इन अपराधों की विवेचना में फोरेंसिक साक्ष्य अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है अतः इन्हें सहेजने व अपराधों की विवेचना में पूर्ण सावधानी बरतनी चाहिए। तथा जांच के दौरान सभी वैज्ञानिक पहलुओं का विशेष ध्यान रखना चाहिये।इस दौरान घटनास्थल का डमी सीन बनाया जाकर एफएसएल अधिकारी बीएल मंडलोई ने सभी को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया।एवं प्रशिक्षण के दौरान घटना स्थल की बारीकी से निरीक्षण के विषय में चर्चा की गई।सभी विवेचको को घटना स्थल निरीक्षण उपरांत कुछ सवालों के जवाब भरवाकर उनको साक्ष्य के महत्व समझाए गए।गंभीर घटना के स्थल में ध्यान रखने वाले बिंदुओं के विषय में बताया गया।भौतिक साक्ष्य एकत्रित करने एवं आरोपी को ट्रेस करने के तरीके भी समझाए गए और उन्हें अपराधों की जांच में साक्ष्यों का संकलन, घटना स्थल के निरीक्षण के समय ध्यान रखने वाली बारीकियों के बारे में भी बताया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आरटीओ रीवा के अवैध वसूली से त्रस्त हुए ट्रक वाहन मालिक और ट्रांसपोर्टर… स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट ने अपनी 31 वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन