निर्मल मूंदड़ा रतनगढ़



बस में बैठे निर्वाचन टीम के अधिकारी कर्मचारियों व पुलिस जवानों के उड़े होश

नीमच सिंगोली रोड पर नगर परिषद रतनगढ के सामने 5 से 6 बाइक हुई बुरी तरह से क्षति ग्रस्त, कोई जनहानि नहीं



ग्राम पंचायत उमर में सरपंच पद हेतु एवं नगर परिषद रतनगढ़ में वार्ड क्रमांक 13 में पार्षद पद हेतु 13 जून मंगलवार को उपचुनाव होने जा रहे है।जिसके लिए मतदान दलों को सोमवार को जावद ओर नीमच से मतदान सामग्री वितरित कर बस द्वारा रवाना किया गया था।जब मतदान दल रतनगढ़ से जनपद पंचायत जावद की ग्राम पंचायत ऊमर के लिए रवाना हुआ।बताया जा रहा है। कि नीमच सिंगोली रोड बस स्टैंड पर रतनगढ़ घाट सेक्शन जाट मार्ग मोड़ पर बस की अचानक प्रेशर नली खराब हो गई। और ब्रेक फेल हो जाने की वजह से बस तेजी से पीछे की तरफ रिवर्स जाने लगी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बस में बैठे निर्वाचन टीम के अधिकारी कर्मचारियों एवं पुलिस जवानों के होश उड़ गए।बस में चीख-पुकार मच गई। और बस स्टैंड पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटनाक्रम में बस लगभग 80 से 100 फीट पीछे की साइड तेजी से रिवर्स आ गई। जिसके कारण नगर परिषद रतनगढ के आसपास खड़ी हुई करीब 5 से 6 मोटर साइकिलो को राठोर बस के द्वारा बुरी तरह से रोंदते देते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत यह रही कि अचानक घटित हुई इस दुर्घटना में ना किसी को चोट लगी। और ना कोई हताहत हुआ।और किसी प्रकार की कोई जनहानि भी नहीं हुई।घटना के तुरंत बाद प्रशासन द्वारा दूसरी बस की व्यवस्था कर मतदान दलो को ग्राम पंचायत ऊमर के लिए रवाना किया गया।एवं क्षतिग्रस्त हुई सभी मोटर साइकिलो को ट्रैक्टर में डालकर रतनगढ पुलिस थाना परिसर में भिजवाया गया। उक्त मामले में नायब तहसीलदार श्रीमती मोनिका जैन ने बताया कि अचानक हुई इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं लगी है। निर्वाचन टिम को दूसरी बस की व्यवस्था कर रवाना कर दिया गया था।दुर्घटना ग्रस्त हुई सभी मोटर साइकिलो की जानकारी से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading