रीवा रतहरा बाईपास में दिन रात्रि होती है अवैध बसूली.!


 रीवा। कुशमेन्द्र सिंह। रीवा जिले में आरटीओ अधिकारी की मनमानी व तानासाही दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही, जिस कारण रीवा जिले से गुजरने वाले वाहन के मालिक और ट्रांसपोर्टर परेशान है। जहा पर देखा गया कि रतहरा बाईपास रीवा पर हर गुजरने वाले वाहनों को रोककर मनमानी राशि बसूली जाती है। चाहे सही कागजात हो या कागजात न हो सभी को फर्जी.! रसीद काटकर वाहन का नंबर लिखकर दे दिया जाता है, लेकिन ली गई राशि नही लिखी जाती है।

सवाल यही की आखिर कब तक आरटीओ अधिकारी मनीष त्रिपाठी की मनमानी और तानासाही चलती रहेगी।
जहा पर कुछ ट्रक चालको ने बताया कि हम लोगो का कई प्रान्तों में आना जाना होता है जहा पर सिर्फ सही कागजात दिखाने के बाद जाने दिया जाता है लेकिन मध्यप्रदेश के रीवा जिले में सही कागजात होने के बावजूद भी बड़ी राशि की चढ़ोत्तरी करने के बाद जाने दिया जाता है जो सरासर वाहन मालिकों के साथ अन्याय है लेकिन शिकायत भी करे तो करे किससे,कोई सुनने वाला नही है।     बताया है कि VVIP आयोजनों में खर्च होने वाली राशि की भरपाई के लिए और अधिकारियों को खुश करने तथा अपनी तिजोरी भरने के लिए परिवहन विभाग ने परिवहन उड़नदस्ता ठेके पर दे दिया गया है, परिवहन विभाग के सिपाही मुंशी जो ठेकेदार तैनात हुए हैं उनके सामने कोई कुछ बोलने को तैयार नही है लेकिन खुले आम हो रही अवैध वसूली के खिलाफ लगातार आवाज उठ रही है फिर भी आज तक RTO के अवैध बसूली मनमानी पर कोई कार्यवाही न होना जिला प्रशासन एवं सरकार का संरक्षण प्राप्त होना साबित हो रहा है।

इसी तरह से तराई क्षेत्र के चाकघाट चेकपोस्ट जो सोहागी पहाड़ी पर स्थित है जहा पर सिपाही संदीप सिंह के द्वारा खुलेआम सोहागी चेकपोस्ट के अलावा पूरे तराई क्षेत्र में घूम घूमकर माल वाहक वाहनो से बसूली की जा रही है।
जब आरटीओ अधिकारी मनीष त्रिपाठी से बात करनी चाही तो कोई न कोई बहाना बनाकर सवाल से भागते नजर आते है
इतना ही नही जब कोई भी व्यक्ति आरटीओ अधिकारी मनीष त्रिपाठी से मिलना चाहता है तो कई महीनों तक मुलाकात नही हो सकती है क्योंकि वो कभी कार्यालय में समय से बैठते ही नही है
कहा जाता है कि भगवान तो मिल सकता है लेकिन RTO अधिकारी से मिलना टेढ़ी खीर है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading