शहडोल। विनय शुक्ला। रविवार को स्थानीय सर्किट में एक पत्रकारवार्ता का आयोजन हुआ। जहां यह पत्रकारवार्ता मोदी सरकार की 9 वर्षों के सफल कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई गई। हालांकि, अपने तय समय से करीब डेढ़ घंटे बाद यह पत्रकारवार्ता शुरू हो सकी। गौरतलब है कि, यह वार्ता भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व केंद्रीय टोली सदस्य एवं मध्यप्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे एवं सांसद भोला सिंह की उपस्थिति में होने वाली थी।परंतु पत्रकारवार्ता में पंकजा मुंडे नहीं पहुंच सकीं। बहरहाल उनके नहीं पहुंचने का कारण बताना भी उपस्थित जिम्मेदारों ने सही और उचित नहीं समझा। खैर, उनकी अनुपस्थिति में उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से सांसद व भाजपा अनु.जाति राष्ट्रीय महासचिव डॉ. भोला सिंह ने अकेले ही इस वार्ता को संबोधित किया।उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में भाजपा ने 30 से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। जिसके तहत लोकसभा के 1 हजार से अधिक विशिष्ट परिवारों से संपर्क, सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संपर्क करेंगे। लोकसभा के बूथों पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि, बीते 9 वर्ष, भारत के नवनिर्माण व गरीब कल्याण के रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। बीते 9 सालों में भारत ने पॉलिसी पैरालिसिस से डिसाइसिव पॉलिसी और अर्थव्यवस्था में फ्रिज आई फाइव से टॉप फाइव की यात्रा की है। जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति की गई है। पहले योजनाएं कागजों की धूल में फसीं रहती थी। पहले बिचौलिए लाभार्थियों का पैसा खा जाते थे, आज वह संस्कृति खत्म किया जा चुका है। इन 9 साल में भारत ने गुलामी की बेड़ियां तोड़ी है, राजपथ अब कर्तव्य पथ है। रेस कोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग है और प्रधानमंत्री प्रधान सेवक के रूप में जनता जनार्दन की सेवा कर रहे हैं। धारा 370 धराशाई हुई है। ट्रिपल तलाक की कुप्रथा खत्म हुई है। आतंकवाद पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक हुआ है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रभु राम के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। इंडिया गेट पर जॉर्ज पंचम की मूर्ति थी, अब वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा है। वीरों की गाथा गाता हुआ नेशनल वार मेमोरियल है। देश में लगभग 48 करोड़ और लोकसभा में लोगों के जन-धन अकाउंट खोले, उज्जवला योजना के तहत 9.5 करोड़ बहनों को लाभ मिला। लगभग 3.5 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई।इस कार्यकाल में 11 करोड़ से अधिक शौंचालयों का निर्माण हुआ। 10 करोड से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा। लगभग 12.5 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक गरीबों का घर बनाया गया है। देश में लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। गरीबों-वंचितों की सेवा, किसान कल्याण, नारी शक्ति को संबल देने वाला, युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला भारत एक सशक्त देश बना है। विश्व में निरंतर विकास करने वाला देश बना है। आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। विकास में गति भी है, शक्ति भी है और सुरक्षा, संयम भी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत है, मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है।सवालों के इतर, बस गिनाते रहे उपलब्धियांइस दौरान पत्रकारों ने स्थानीय मुद्दे, महंगाई, बेरोजगारी, पासपोर्ट कार्यालय, शहडोल से नागपुर रूट तक सीधी ट्रेन चलाये जाने पर लेटलतीफी और अनदेखी सहित कई सवालों के जबाब जानने का प्रयास किया। लेकिन इस सभी सवालों से कोई खास सरोकार न रखते हुए व जबाब से बचते हुए सासंद भोला सिंह और शहडोल सांसद हिमाद्रि सिंह ने विकास गाथा का रटम रटाया पाठ ही सुनाते रहे। इतना ही नहीं वादे अनुरूप विकास से वंचित सांसदीय क्षेत्र से संबंधित सवाल पर, शहडोल सासंद हिमाद्रि सिंह ने तो सारा ठीकरा कोरोना पर ही फोड़ दिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन म.प्र. के ओरछा धाम से शुरू राष्ट्र चेतना यात्रा पहुंची शहडोल, बाणगंगा श्रीराम मंदिर परिसर में आज हिन्दू महासभा संगोष्ठी आरटीओ रीवा के अवैध वसूली से त्रस्त हुए ट्रक वाहन मालिक और ट्रांसपोर्टर…