संत आचार्य योगी हितईश्वर नाथ जी महाराज देंगे आशिर्वचनशहडोल। विनय शुक्ला। महामंडलेश्वर परम पूज्नीय संत आचार्य योगी हितईश्वर नाथ जी महाराज की राष्ट्र जन चेतना यात्रा पूरे मध्यप्रदेश में जारी है। जो आज रविवार को शहडोल मुख्यालय पहुंच चुकी है। उक्त यात्रा के आगमन पर बड़े ही धूमधाम के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय साधु-संतों, धर्म प्रेमियों सहित विश्व हिन्दू परिषद के लोगों की काफी संख्या में उपस्थिति रही है।शहडोल पहुंचकर यात्रा का विश्राम स्थानीय रेस्ट हाउस में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्राम पश्चात शाम 5:00 बजे बाणगंगा स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में हिंदू महासभा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां योगी हितईश्वर नाथ जी महाराज अपना आशीर्वचन देंगे। जिसके बाद यह यात्रा अनूपपुर के लिए संभवतः 7 बजे रवाना होगी।विश्व हिन्दू परिषद जिला ईकाई शहडोल ने सभी गणमान्य नागरिकों एवं माताएं व बहनों को विशेष रूप से आमंत्रित करते हुए बाणगंगा श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित हिन्दू महासभा संगोष्ठी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।बता दें कि, राष्ट्र चेतना यात्रा का शुभारंभ 5 जून को ओरछा धाम से हुआ है। सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए कई मुख्य बिंदुओं पर यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए शहडोल पहुंची है। लगभग 50 जिलों से होते हुए इस यात्रा का समापन 3 जुलाई को भोपाल में होगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 10 जून 2023 से शासकिय उत्कृष्ट विद्यालय नीमच में कक्षा 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया हुई प्रारंभ शहडोल में भाजपाईयों की प्रेस कांफ्रेंस: सुनाते रहे विकास गाथा का रटम रटाया पाठ, सासंद हिमाद्रि ने कोरोना पर फोड़ा ठीकरा