सिंगरौली। इंद्रपाल साहू। जिले के जियावान पुलिस ने 10 वर्षो से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए अपना कोई भी पहचान पत्र तक भी नहीं बनवाया था।जाने क्या है पूरा मामला-आरोपी शिवनाथ बैगा पिता रामाधीन बैगा उम्र 48 वर्ष निवासी गिर वर्ष 2006 मे हत्या के मामले मे आजीवन कारावास का सजायाप्ता इनामी वारंटी वर्ष 2011 मे ज़मानत होने के बाद से लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उच्च न्यायालय जबलपुर के द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था।ऐसे चढ़ा आरोपी पुलिस के हत्थे-आरोपी इतना शातिर था की उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए अपना आधार कार्ड, वोटर आई डी आदि जैसे कोई भी दस्तावेज नहीं बनवाया था, आरोपी की तलाश मे जुटी पुलिस को सुचना मिली की आरोपी अपने चाचा से मिलने आने वाला है सुचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को घेराबँधी करके धर दबोचा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन युवक युवती का गाली गलौच का वीडियो हुआ वायरल, अश्लीलता की हद पार। कोतवाली पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को पकड़ा,एक फरार आरोपी भी धाराया।