1300 किलोग्राम महुआ लाहन, 64 लीटर हाथ भट्टी मदिरा सहित शराब जब्त, 1.73 लाख रुपये से अधिक की सामग्री बरामद

जवा, रीवा। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 25 नवंबर 2026 को आबकारी वृत्त बरौली एवं चाकघाट की टीम ने विभिन्न ग्रामों में दबिश देकर अवैध मदिरा एवं महुआ लाहन जब्त किया। कार्रवाई के दौरान कुल 13 प्रकरण दर्ज किए गए।

आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम कोनिया कला में आरती माझी के रिहायशी मकान से 60 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, ग्रामनीवा में गीता माझी के मकान से 40 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, निर्मला माझी के मकान से 100 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 7 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा सन्नू माझी के मकान से 60 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा  ग्रामगाढ़ा में संगीता माझी के रिहायशी मकान से 60 किलोग्राम महुआ लाहन,
ग्राम बरौली ठाकुरान में
छोटकई बर्मा के मकान से 80 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, कुसुम कली बर्मा के मकान से 160 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, फूलकली बर्मा के मकान से 360 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा ममता बर्मा के मकान से 380 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं
इसी गांव में विजय मिश्रा के रिहायशी मकान से 7 हाफ ओसी व्हिस्की, ग्रामछदहना: रासेंद्र सिंह के मकान से 75 पाव देशी प्लेन मदिरा, 75 पाव टन्नफोर व्हिस्की एवं 24 केन बोल्ट बियर जब्त की गई। अनीश सिंह के मकान से 13 पाव देशी प्लेन मदिरा तथा लालता प्रसाद बर्मा के मकान से 25 पाव टन्नफोर व्हिस्की, 14 पाव देशी प्लेन मदिरा एवं 24 केन बोल्ट बियर बरामद की गई।

आबकारी विभाग के अनुसार, इस कार्रवाई में कुल 13 प्रकरणों में 1300 किलोग्राम महुआ लाहन, 64 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 102 पाव देशी प्लेन मदिरा, 100 पाव टन्नफोर व्हिस्की तथा 48 केन बोल्ट बियर जब्त की गई। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 73 हजार 877 रुपये बताई गई है।

जब्त सामग्री के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।

कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में आबकारी आरक्षक वेदप्रकाश तिवारी, अखिलेश शुक्ला, आदित्य सिंह, अतुल बागरी, शुभम द्विवेदी, आशीष गुप्ता, सुमित पयासी, राहुल पाण्डेय, आकांक्षा द्विवेदी, रितु कोरी एवं अपर्णा सोधिया तथा नगर सैनिक मनोज द्विवेदी और राजेंद्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सहायक आबकारी आयुक्त रीवा ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading