180 हितग्राहियों को मिली शासकीय योजनाओं की जानकारी, पात्र लोगों के आवेदन भी भरवाए इंदौर। प्रदीप चौधरी। एचआईवी से प्रभावित व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से ART प्लस सेंटर, इंदौर में गुरुवार को जागरूकता एवं पंजीयन शिविर आयोजित किया गया। एमवाय अस्पताल परिसर स्थित नवीन ओपीडी भवन के प्रथम तल पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम में लगभग 180 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ART सेंटर में उपचाररत एचआईवी प्रभावित लोगों को शासन की सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना था। शिविर में हितग्राहियों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों के दस्तावेज तैयार करवाकर संबंधित योजनाओं के आवेदन फॉर्म भी भरवाए गए। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से सोदामणि, विधिक सहायता से जीशान खान, सेवा भारती से मधुसूदन अग्रवाल, श्रम विभाग से श्रेया झा तथा न्याय विभाग से शिखा मालाकार ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ART सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक ठाकुर ने की। शिविर का शुभारंभ विभागीय प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया, जबकि समापन डॉ. संजय हलवदार एवं डॉ. निशा बनजारे द्वारा किया गया। इस अवसर पर ART सेंटर की ओर से राज के. प्रजापति, नवीन घोघरे, श्रुति गीते, सपना जैन, मधुबाला वर्मा, मीना गोठवाल, प्रखर महाजन एवं धर्मेंद्र पाठक सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। CSC विहान संस्था की शीतल कुमायूं एवं संस्था के अन्य कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम के माध्यम से एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों को उपचार के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में पहल की गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने स्पीकर को सौंपा जवाब, बोले- संविधान और संसदीय नियमों का नहीं किया उल्लंघन मध्यप्रदेश में लोक निर्माण विभाग के 45 कार्यपालन यंत्रियों की नई पदस्थापना, इंदौर में भी कई अधिकारियों को जिम्मेदारी