सिंगरौली। इंद्रपाल साहू । कोतवाली टी आई अरुण कुमार पाण्डेय एंव उनकी टीम ने 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा साथ ही एक फरार स्थाई वारंटी को भी घेराबँधी करके पकड़ा।अवैध महुआ शराब की बिक्री करते आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे-कोतवाल ने मुखबिर की सुचना पर कचनी निवासी शारदा प्रसाद कुशवाहा पिता चरकु राम कुशवाहा उम्र 37 वर्ष को घर के पीछे प्लास्टिक के जरिकेन मे अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब की बिक्री करते धर दबोचा। आरोपी के पास से 12 हजार कीमती 60 लीटर शराब बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की धारा पंजीबद्ध कर न्यायलय मे पेश किया।फरार आरोपी धाराया-आरोपी ज्ञानप्रकाश वैश्य पिता गीताप्रसाद वैश्य उम्र 23 वर्ष निवासी सिद्दीकला धारा 8/20बी,29 एनडीपीएस एक्ट के मामले मे लम्बे समय से फरार चल रहा था जिसे कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।इस कार्यवाही मे निरीक्षक अरुण पाण्डेय, उनि. उदयचंद करिहार, उनि. संदीप नामदेव, सउनि. विजय अग्निहोत्री, पंकज सिंह, प्र.आर. रमागोविंद तिवारी, आर. हेमराज पटेल, कमल जागीरदार, महेश पटेल, अखिले मांझी की महत्तवपूर्ण भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिंगरौली पुलिस ने 10 वर्षो से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ा। अंधी हत्या का खुलासा: पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, प्रेम प्रसंग बनी वजह