#वायरल_वीडियो। सराफा चाट_चौपाटी. वीडियो में गाली गलौच होने की वजह से म्यूट किया गया है।


https://youtu.be/Z6L_3JW2AT8


थाना प्रभारी ने अकेले मोर्चा तो संभाला लेकिन युवक युवती हंगामा कर निकल लिये।

सराफा चौपाटी बनते जा रहा बदमाशों का अड्डा, हो सकती है कभी भी कोई बड़ी घटना।

सराफा चौपाटी बनते जा रहा बदमाशों का अड्डा,हो सकती है कभी भी कोई बड़ी घटनाक्यूँकी क्षेत्रीय पुलिस रहती है नदारत।

इंदौर, शहर की सराफा चौपाटी पूरे देश मे प्रसिद्ध है,ये इंदौरवासियो के लिये गर्व की बात है। और जो भी व्यक्ति दुसरे शहर से इंदौर आते है वो सराफा चौपाटी मे व्यंजनो का जायका लेने जरुर जाते हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि कमिश्नरी और नाइट कल्चर के बाद सराफा चौपाटी लोगो के लिये सेफ है।क्या अपने परिवार के साथ बेधड़क वहाँ पर जाया जा सकता है,जहाँ अब कभी भी बदमाशो द्वारा घटनाएँ घट जाती है। और क्षेत्रीय पुलिस का कोई अता पता नही रहता। बुधवार देर रात भी एक युवक युवती आपस मे भिड़ बैठे और एक दुसरे को गंदी गलियाँ देकर अश्लीलता की हद पार कर दी। पांच से दस मिनट के बीच क्षेत्रीय थाना प्रभारी मामला संभालने मे लगे रहे।लेकिन इस बीच स्टाफ मे से कोई भी वहाँ नही आया,आखिर क्यूँ,,, हंगामे के बाद युवक युवती अपने रास्ते चले गये। यूँ तो छोटी छोटी झगडों मे लोगो को घंटो थाने मे बिठाया जाता है,इन पर ना तो कोई कार्यवाही हुई ना ही कोई समझाईश दी गयी।ऐसे तो कोई भी सराफा चौपाटी मे आयेगा और हंगामे करके जायेगा,क्षेत्रीय पुलिस सोती रहेगी।जबकि पूरे सराफा क्षेत्र मे सोने चांदी जवाहरात की दुकाने हैं,यहाँ पर तो पुलिस को और अधिक सक्रिय होना चाहिये।जब हमारे संवाददाता ने थाना प्रभारी महोदय से इस घटना की जानकारी ली तो,महोदय का कहना था की एक एक आदमी के पीछे पुलिस थोडी ना लगेगी। तो थाना प्रभारी महोदय आपकी बात को मान भी लेते हैं,पर जो सामने दिख रहा उस पर तो कार्यवाही हो सकती है । एक व्यक्ति कुछ भी करके जायेगा उसे छोड़ दिया जायेगा,इंतजार रहेगा की झुंड मे आकर लोग वारदात करे फिर उन पर कार्यवाही की जाये।और जब पुलिस ही गायब रहेगी तो कार्यवाही कैसी?? कुछ पन्द्रह दिन पहले भी इसी तरह की एक घटना हुई थी जिसमे कुछ बदमाशों द्वारा एक दुकानदार के साथ मारपीट की गयी थी।तब भी क्षेत्रीय पुलिस 20 मिनट बाद पहुची थी।जबकि थाना तो उसी क्षेत्र में ही है।सराफा थाना की पुलिस पर सवाल तो उठ रहे हैं,इसी तरह चलता रहा तो वो दिन दूर नही जब कोई बड़ी घटना इस क्षेत्र मे हो जायेगी। कमिश्नर साहब निवेदन है सराफा थाना पुलिस को जागरूक करे,ताकि शहर की जनता सराफा चौपाटी मे बेधड़क होकर अपने परिवार के साथ जा सके।साथ ही कोई बड़ी घटना ना हो,और शन्ति का माहौल हो।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading