25 नवंबर को जारी हुआ आदेश, पदोन्नति के बाद मिली नई जगहों पर तैनाती; भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन सहित कई संभागों में बदलाव भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 45 कार्यपालन यंत्रियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 25 नवंबर 2026 को मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल से जारी आदेश के अनुसार ये सभी अधिकारी पूर्व में 13 जुलाई 2026 को सहायक यंत्री (सिविल) से कार्यपालन यंत्री (सिविल) के पद पर पदोन्नत किए गए थे। अब उन्हें तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लोक निर्माण विभाग के उप सचिव प्रदीप जैन द्वारा जारी आदेश में अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न संभागों, भवन संभागों, सेतु संभागों और मुख्य अभियंता कार्यालयों में पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, सतना, सागर, देवास, झाबुआ सहित कई जिलों को नई पदस्थापनाएं मिली हैं। इंदौर में इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी जारी सूची के अनुसार सुश्री पलक जैन को लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग इंदौर का कार्यपालन यंत्री नियुक्त किया गया है। श्री अभिषेक कोष्टा को मुख्य अभियंता (भवन) कार्यालय इंदौर में कार्यपालन यंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। सुश्री शिवानी अकोदिया को मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग परिक्षेत्र इंदौर में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा श्री कमल मंडलोई को मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग परिक्षेत्र इंदौर में कार्यपालन यंत्री (सिविल), सुश्री दिव्यानी सिंह को संभाग क्रमांक-1 इंदौर का कार्यपालन यंत्री, श्री ईशान निगम को संभाग क्रमांक-2 इंदौर का कार्यपालन यंत्री और श्री शुभम मौर्य को सेतु संभाग इंदौर का कार्यपालन यंत्री बनाया गया है। सुश्री दिव्यासिंह डोडवे और श्री दिलीप सिंह गुथरिया को भी इंदौर परिक्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बदलाव पदस्थापना सूची के तहत नयना दुबे को सीहोर, हिमांशु जैन को झाबुआ, रोहित साहू को सेतु संभाग जबलपुर, भुवना जोशी को ग्वालियर, कुलदीप चंद्रवंशी को सिवनी, मानसी सिंह को सिंगरौली, गौरव कुमार गुप्ता को अशोकनगर और ईशान श्रीवास्तव को निवाड़ी में पदस्थ किया गया है। इसी तरह निर्मल श्रीवास्तव को नरसिंहपुर, ज्ञानदीप भूमरकर को राजगढ़, कीर्ति निगम को शाजापुर, मंदाकिनी गुप्ता को पन्ना, अभिनव सिंह परिहार को गुना, नीतू पटेल को बुधनी, साधना सिंह को सेतु संभाग सागर तथा अंकुर श्रीवास्तव को उज्जैन संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विभागीय आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इस प्रशासनिक फेरबदल से प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के विभिन्न संभागों में कार्यों के संचालन और विभागीय जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ART प्लस सेंटर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जागरूकता एवं पंजीयन शिविर आयोजित रीवा आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज