गोहपारू पुलिस को चकमा देने कहानी रच पहुंचा था आरोपीशहडोल। विनय शुक्ला। गोहपारू पुलिस ने एक अंधी हत्या का खुलासा किया है। बीते बुधवार को एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर अपनी पत्नी के मौत की सूचना थाने में दी थी। जिसके बाद मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया था। शानिवार को इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, उक्त महिला का हत्यारा उसका पति ही निकला है। घटना की वजह प्रेम प्रसंग निकल कर सामने आई है।यह है पूरा मामलाआरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद उसे स्वाभाविक मृत्यु बताते हुए पुलिस को सबंधित घटना की सूचना दी। आरोपी मो. वसीम पिता मो. नासिर (28), निवासी बरवाडीह (जिला चतरा, झारखंड), हाल गोहपारू, बुधवार 7 जून को थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया, वह सुबह करीब 9 बजे अपने सैलून (मेन्स पार्लर) की दुकान, गोहपारु चला गया था।घर में पत्नी जबीना परवीन (24 वर्ष) एवं दो लड़के मो. सईद व अईयान थे। दोपहर 2.10 बजे खाना खाने घर गया। तो दरवाजा बाहर से कुंडी लगे बंद था, खोलकर अंदर गया। तो देखा, पत्नी व बच्चे नहीं थे। इधर-उधर ढूढ़ने पर घर की छत पर पत्नी गिरी पड़ी थी एवं छोटा लड़का अईयान (10 माह), अपने मम्मी के गोद में दबा रो रहा था। तब बच्चे को उठाया और पानी लेकर पत्नी के चेहरे पर छिंटा मारा।आरोपी के अनुसार, तब तक उसकी सांस चल रही थी। फिर एम्बूलेंस को फोन कर बुलाया और पत्नी को गोहपारू अस्पताल ले गया। जहां पहुंचने पर डाक्टर व नर्स ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया है। यह भी बताया कि, मेरी पत्नी को सांस लेने में तकलीफ रहती थी। उसके सीने में दर्द बना रहता था। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया।ऐसे हुआ खुलासाजांच दौरान मृतिका के परिजन एवं साक्षियों के कथन लिये गये। घटना स्थल से साक्ष्य भी संकलित किये गये। मृतिका के शव का पीएम कराया गया। रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि, सिर में आये चोट की वजह से महिला की मृत्यु हुई है। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारे पति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने प्रेम प्रसंग के चलते उसने पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।इनकी रही भूमिकाइस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाष दुबे एएसआई बिपिन बागरी, प्रआर. शिवराज सिंह व राजवेन्द्र सिंह, आर. नवी खान, सुदीप पटेल, विकास दुबे आदि की अहम भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कोतवाली पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को पकड़ा,एक फरार आरोपी भी धाराया। दुनिया की नंबर एक अंतराष्ट्रीय एस्ट्रोलोजी फेडरेशन ,अमेरिका के बैनर तले अंतराष्ट्रीय एस्ट्रोलोजी सम्मेलन होने जा रहा है, ११ जून २०२३ को मुंबई में.