जिला मुख्यालय से लगे गांव में खनिज मफियाओं का राज

शहडोल। विनय शुक्ला। खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन को लेकर मामले में कोई कार्रवाई के मामले खनिज विभाग निष्क्रिय ही साबित रहा है। उक्त विभाग के कर्मचारियों से लेकर आला अधिकारी की बात करें तो चार दिवारी के भीतर तक सीमित होकर रह गए हैं। अब तो आम जनमानस भी इस विभाग पर कई सवालिया निशान लगा रहे हैं।



जनचर्चा में यह शब्द आम हो चला है कि, आखिरकार यह विभाग है किस बात के लिए, काम कुछ नहीं और जनता के खून पसीने की कमाई से जुटे टैक्स से मोटी पगार मुफ्त में इस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी ले रहे हैं। जिले भर में जहां चोरी छुपे खनिज का अवैध उत्खनन और परिवहन तो ही रहा है। वहीं विभाग की शह पर खूले रूप से भी खनिज संपदाओं का दोहन किया जा रहा है।

इन खनिज संपदाओं का दोहन हो तो हो, सरकार के राजस्व पर करोड़ों की चपत लगे तो लगे, पर जिम्मेदार विभाग के नौकरशाहों को इस बात से मानो कोई सरोकार नहीं! परिणामस्वरूप खनिज मफिया रेत, मुरूम, मिट्टी, पत्थर, कोयला जैसे तमाम बेशकीमती खनिज संपदाओं का दोहन/चोरी कर दिन दुनी रात चौगनी तरक्की कर रहे हैं।



दफ्तर की चार दिवारी और सुविधा शुल्क पेशी के कर्तव्यनिष्ठा से विभागीय जिम्मेदार बाहर निकल कर अगर नजर फरमाएं तो उन्हें जिले में कई स्थानों पर ऐसे अवैध कारोबार दिखलाई दे। खैर, वास्तविक कर्तव्यनिष्ठा‌ का जज्बा भी अपने आप एक अलग बात है। बहरहाल, हमारी टीम को कुछ ऐसा ही नजारा देखने मिला।

उल्लेखनीय है कि, जिला मुख्यालय के करीब ही ग्राम पंचायत छाता, लालपुर, उधिया, कंचनपुर, पड़मनिया, नरगी और सिंहपुर से होकर बहने वाली सरफा नदी को खनिज मफिया विभागीय शह पर छलनी करने का काम कर रहे हैं। जगह जगह रेत का अवैध भण्डारण कर रखा गया है। जिसे समयानुसार खुलेआम बेधड़क तरीके से परिवहन किया जाता है।

क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि इस अवैध कारोबार में कोई श्रीवास्तव और यादव नामक व्यक्तियों का हाथ शामिल है। जिनके द्वारा रात के अंधेरे में रेत का अवैध खनन करवाया जाता है। उनके खनिज विभाग सहित राजस्व एवं पुलिस से अच्छी सांठगांठ है और वह इस अवैध तरीके से उत्खनन‌ किए हुए रेत को आसपास के इलाकों में खपा रहे हैं।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading