आमजन के लिए खुले टैगोर पार्क और विवेकानंद पार्क

शहडोल। विनय शुक्ला। संभाग भर में नगर सेवा अभियान के तहत सभी नगरों में साफ-सफाई की जा रही है। कमिश्नर ने बीते दिन अमरकंटक से इसकी शुरुआत की। जिसके बाद शहडोल नगर में भी कमिश्नर के निर्देश पर इस अभियान को मूर्तरूप दिया जा रहा है। गुरूवार को नगर पालिका शहडोल के वार्ड क्रमांक 1 से 4 तक नालियों एवं सड़कों की साफ सफाई, डिवाइडर में रंग रोगन, जयस्तंभ से गांधी चौक तक डिवाइडर की मरम्मत, सफाई व व्यवस्थित रखरखाव जैसे कार्य कराए गए।

इसके साथ ही यदि कहीं आग लग जाए, तो फायर ब्रिगेड को कैसे जल्दी से जल्दी पहुंचकर आग बुझाना है, के संबंध में मॉक ड्रिल भी हुआ। वहीं कचरा प्रसंस्करण केंद्र भी व्यवस्थित कराया गया। सीएमओ अमित तिवारी ने बताया कि, ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए नगर का टैगोर पार्क, विवेकानंद पार्क आम नागरिकों के लिए खोल‌ दिया गया है। जिसका शुभारंभ अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं अन्य पार्षदों ने किया।



पार्क में बच्चों को खेलने की सुविधाओं में खिलौने, झूले इत्यादि का प्रबंध किया गया है। पार्क की सौंदर्यीकरण व्यवस्था और ज्यादा बेहतर एवं दुरुस्त की गई है। नगर सेवा अभियान अंतर्गत हैंडपंप निरीक्षण किए गए व पानी की जांच की गई। जिससे लोगों को साफ एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। इसी प्रकार पेयजल शुद्धि केंद्र सरफा का भी निरीक्षण किया गया।

शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 5 से 8 तक की नालियों ए, सड़कों की साफ सफाई, अम्बेडकर तिराहा से गर्ल्स कॉलेज तक रोड एवं डिवाइडर मरम्मत कार्य, वार्ड नंबर 31 से 39 तक मार्गो में हाईटेंशन तारों को व्यवस्थित कराया जाना और झूलते हुए पेड़ों की कटाई का कार्य, अंबेडकर प्रतिमा के पीछे स्थल की साफ सफाई कार्य कराया गया। उक्त कार्य में नगरपालिका अमला अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading