शहडोल। विनय शुक्ला। जिले का आयुष विभाग लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं समृद्ध समाज निर्माण के उद्देश्य से नित नये नवाचार कर रहा है। इसी क्रम में एक नया नवाचार “आयुष का वृहद योग शिविर” ‘प्रतिदिन योग’ थीम पर जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर शशिप्रभा पाण्डेय के निर्देशन में शहर में संचालित किया जा रहा है। शिविर में आने वाले सभी पंजीकृत लोगों को जाएगा ई-प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।विदित है 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है। उसी को ध्यान में रखते हुए आयुष का योग विभाग 1 माह पूर्व से ही शहर के विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाकर लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहा है। जिसका उद्देश्य है कि, उक्त योग दिवस में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो और सभी लोग सही प्रकार से ‘योग प्रोटोकॉल’ का अभ्यास कर सकें।इसके लिए विभाग योग प्रशिक्षक योगाचार्य शिवाकांत शुक्ला लोगों को योग प्रोटोकॉल का विधिवत प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण पं. दीनदयाल उपाध्याय बाल उद्यान, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, में सुबह 5:30 से 7 में लगाया जा रहा है। जो “प्रतिदिन योग” की थीम के साथ 20 जून तक चलेगा। जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग आकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शिविर से सम्बन्धित जानकारी के लिए आप मो. नंबर- 7000621011 पर संपर्क कर सकते हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आबकारी तलाशी में कार की डिक्की में 60 बल्क लिटर बरामद की गई। शहडोल खनिज विभाग को नहीं सरोकार: खनिज संपदाओं का दोहन हो या सरकार को करोड़ों राजस्व की हानि
You must be logged in to post a comment.