विनी आहूजा। इन्दौर, सहायक आबकारी आयुक्त जिला इंदौर मनीष खरे के मार्गदर्शन में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर तीन इमली फ्लाईओवर पुल के पास साजन नगर की तरफ से आते संदिग्ध वाहन फोर्ड फिगो क्रमांक एम पी 09/सी पी -3616को रोका गया।पूछने पर वाहन चालक ने अपना नाम संदीप चौधरी पुत्र कौशल प्रसाद चौधरी बताया।उसके द्वारा अपनी उम्र 25 साल पता 42 श्री राम नगर थाना विजय नगर बताया गया। वाहन की तलाशी में डिक्की में 03 पेटी किंगफिशर बियर केन तथा 02 पेटी माउंट्स बियर केन कुल मात्रा60 बल्क लिटर बरामद की गई। वाहन चालक के पास मदिरा परिवहन से संबंधित कोई परमिट या पास ना होने से,बरामद मदिरा एवम् वाहन को कब्जे में ले लिया गया। जब्त वाहन एवम् मदिरा की कुल कीमत 7,21600/- रूपये है। आरोपी को आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2)के तहत गिरफ्तार किया गया।यह कार्यवाही कंट्रोलर राजीव मुद्गल एवम् सहायक जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार माथुर के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक मनमोहन शर्मा,राजेश तिवारी द्वारा की गई।आरक्षक सतेज कोपरगावकर,मुकेश रावत,सुरेश चोंगड़ का भी सराहनीय योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का शानदार प्रदर्शन। “प्रतिदिन योग” थीम पर वृहद योग शिविर: योगाचार्य शिवाकांत शुक्ला देंगे प्रशिक्षण, आयुष विभाग के तत्वाधान में 20 जून तक होगा आयोजित