विनी आहूजा। आने वाली पीढ़ी के लिए जल संरक्षण महत्वपूर्ण –महापौर इंदौर , महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंदौर गौरव दिवस में आज गांधी हॉल में जल महोत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, सचेतक कमल वाघेला, पार्षद श्रीमती कंचन गिद्ववानी, पराग कौशल, प्रशांत बडवे, महेश चौधरी, मनोज मिश्रा, श्रीमती सीमा डाबी, श्रीमती सुनीता हार्डिया, अप्पर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, सहायक यंत्री सुनील गुप्ता, विशेषज्ञ सुरेश एमजी, एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इंदौर गौरव दिवस के उपलक्ष में आयोजित जल महोत्सव एवं संवाद कार्यक्रम में सर्वप्रथम इंदौर आर्टिस के कलाकारों द्वारा इंदौर जल एंथम, जल संरक्षण पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। साथ ही कार्यक्रम के अंत में महापौर द्वारा सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।रेन वाटर हार्वेस्टिंग में विशेष योगदान देने वाले हुए सम्मानितमहापौर भार्गव एवं अन्य अतिथियों द्वारा इंदौर गौरव दिवस के तहत जल महोत्सव कार्यक्रम में वर्षा जल संग्रहण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं सहयोगी सुरेश एम.जी. वाटर एक्सपर्ट, झोनल अधिकारी गीतेश तिवारी, सतीश गुप्ता, वैभव देवलासे, आर.एस. देवड़ा, नरेन्द्र कुरील, इसके साथ ही शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग करने में सहयोगी रोहित बोयल, घनश्याम वर्मा, नरेन्द्र भावसार, डी.एस. तोमर, रमेश बैस, सुधीर जोशी, रूपेश सुर्यवंशी, लक्ष्मीनारायण पानेरी, अनिल जायसवाल को प्रशस्ति पत्र एवं मेमोटो देकर सम्मानित किया गया।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मां अहिल्या इंदौर का ही नहीं अपितु देश और प्रदेश का गौरव है, इसलिए मां अहिल्या के जन्म उत्सव 31 मई को इंदौर का गौरव दिवस मनाना तय किया गया है इसी क्रम में आज से इंदौर गौरव दिवस का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है, आज जल महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण जल संचयन के साथ गौरव सप्ताह की शुरुआत हो रही है इसलिए मैं आज आपको बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं। जल संरक्षण पर आज सुबह शहर के समस्त वार्डों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा पौधारोपण किया गया एवं जल संरक्षण का संकल्प लिया है।आज जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत जल महोत्सव कार्यक्रम के दौरान शहर के ऐसे नागरिक एवं निगम अधिकारी जिन्होंने जल संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य किया है उनका सम्मान किया गया है।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहां की जल की महत्ता को समझना है तो आप सभी एक बार मदर इंडिया एवं लगान मूवी को जरूर देखें जिस पर बताया कि किस प्रकार से जल के लिए संघर्ष करना पड़ता है, हम सभी गौरवशाली है कि हम इंदौर जैसे शहर में रह रहे हैं, किंतु स्टडी और रिसर्च कहता है अभी जो स्थिति है इसमें हमनै सुधार नहीं किया, जल को संरक्षित नहीं किया, जल का संचय नहीं किया तो आने वाले केवल 15 से 20 सालों में शहर का भूजल स्तर खत्म होने की कगार पर होगा। महापौर भार्गव ने कहा कि जल पर हमारा ही नहीं आने वाली पीढ़ी का भी अधिकार है जल संचयन आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत ही आवश्यक है इसलिए हम सभी जल का अपव्यय ना करें और जल का संचय करे। महापौर भार्गव ने कहा कि इंदौर गौरव दिवस की तहत आगामी 28 मई को प्रातः 7:00 से 8:00 शहर के विभिन्न स्थानों पर महा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जिसमें आप सभी अपने अपने वार्ड एवं क्षेत्रों में श्रमदान अवश्य करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हत्या के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पहुंचे सलाखों के पीछे। 25 पेटी अवैध शराब (कीमत 1लाख 40 हजार) से भरी हुई कार ने यातायात पुलिस को देखकर यू-टर्न लिया टीम पहुंची तो गाड़ी छोड़कर भागा