पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे से पीट-पीट कर 59 वर्षीय अधेड़ को उतारा था मौत के घाट, मामला दरसिला चौकी का।

शहडोल। विनय शुक्ला। जिले के दरसिला चौकी पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों चौकी क्षेत्र के ग्राम भोड़ाकछार में एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान ग्राम लोढ़ी निवासी बारेलाल पाव (59) के रूप में की गई थी।

घटना के बाद पुलिस मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर सूचना के बाद हत्यारे आरोपियों को उनके पुराने घर के पीछे स्थित जंगल से पकड़ा गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी आरोपियों से बरामद कर लिया है। बताया गया है कि, आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते धर दबोचा।

यह है पूरा मामला

जिसके बाद आज गुरूवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि, मृतक अपनी बहन के सर्प काटने की खबर मिलने के बाद उसे देखने ग्राम भोड़ाकछार गया था। जहां से शाम करीब 5 बजे अपनी मोटरसाइकिल से अकेले वापस घर आ रहा था।

तभी आरोपी काशी प्रसाद पाव व रामदयाल पाव ने मृतक को बीच रास्ते में रोका और पुरानी रंजिश के चलते दोनों ने उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट की। जिससे मृतक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोंटे आई। जिसके बाद मृतक को गंभीर हालत में लेकर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां पहुंचने पर डाॅक्टर ने बारेलाल को मृत घोषित कर दिया गया था।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading