विनी आहूजा हमारा लक्ष्य :- सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात आबकारी अधिनियम के तहत थाना एरोड्रम में अपराध पंजीबद्ध डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने सराहनीय कार्य के लिए यातायात की टीम को दिया 10,000 रुपये का नगद पुरस्कार इंदौर,सुपर कारीडोर-टी पर वाहन चौकिंग व यातायात प्रबंधन के दौरान एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार MP20-CC-1176 छोटा बागडदा सुपर कारीडोर रोड से तेज गति से आ रही थी, पुलिस को देखते ही कार चालक चौराहे के पहले से ही अपनी कार को यु टर्न लेने लगा। जिससे उसके पीछे आ रहे ट्रक ने कार को ड्रायवर साईड से टक्कर मारने मार दी,जोर से आवाज आई तो टीम ने पास जाकर देखा तो कार चालक ट्रक की आड़ से कार वही छोड़कर भाग गया। कार को चैक करते समय उसमे चाबी लगी हुई मिली कार संदिग्ध होने से एएसआई व टीम के व्दारा कार को चैक किया तो कार के पीछे की डिक्की में बॉक्स पेटिया रखी दिखी। कार की डिक्की को खोलकर उसमे रखी पेटियो को चैक करने पर उसमे गोवा व्हिस्की शराब के क्वाटर भरे हुये पाये गये तथा 25 पेटियों मे 50-50 क्वाटर रखे मिले। उक्त घटना की सूचना यातायात कन्ट्रोल रूम व पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई। सहायक पुलिस आयुक्त अजित सिंह चौहान (यातायात प्रबंधन जोन-1) तुरन्त मौके पर पहुँचे और उस कार को जो अवैध शराब से भरी हुई थी,थाना एरोड्रम इंदौर को सुपुर्द कर 25 पेटी अवैध शराब (कीमत एक लाख 40 हजार रुपये) व कार (कीमत 3 लाख 40 हजार रुपये) जप्त करवाई । सफेद स्वीप्ट डिजायर कार न. MP20. CC. 1176 के चालक का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध होने से अपराध क्रमांक 0/2023 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध किया गया।यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम द्वारा यातायात प्रबंधन के साथ-साथ तत्परतापूर्वक किये गये सराहनीय कार्य के लिए पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर मनीष कुमार अग्रवाल द्वारा टीम के सउनि गोविंद सिंह, प्र.आर. 3183 रामकुमार शर्मा व आर. 571 विरेश जाट को 10,000 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महापौर द्वारा इंदौर गौरव दिवस के तहत जल महोत्सव का शुभारंभ। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अव्यवस्थित खड़े होकर यातायात बाधित करने, बीच सड़क पर बस खड़ी कर सवारी बैठाने वाली बसो पर कार्यवाही।