विनी आहूजा। प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न लगाने पर भी कार्यवाही इंदौर,पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर मनीष कुमार अग्रवाल के निर्देशन पर यातायात प्रबंधन पुलिस की क्यूआरटी-टीमो द्वारा पैदल भ्रमण कर बेहतर यातायात प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है, जिसमे माइक से अनाउंस कर दुकानों/प्रतिष्ठानों के संचालकों को सुगम, सुरक्षित एवं सुखद यातायात में सहयोग करने की अपील भी की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार पाटीदार के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन, पार्क रोड स्टेशन, मधुमिलन क्षेत्र में अव्यवस्थित खड़े यातायात को बाधित करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। यातायात प्रबंधन की टीम द्वारा रेलवे स्टेशन , छोटी ग्वालटोली, पार्क रोड क्षेत्र में यातायात को बाधित करने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान बीच सड़क पर बस रोककर सवारी चढ़ाने-उतारने वाली बसों पर कार्यवाही की गई। माइक द्वारा अनाउंस कर वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि अपने वाहन को नो पार्किंग में खड़े कर यातायात को बाधित ना करें, तय पार्किंग स्थल पर सुव्यस्थित वाहन खड़ा करें। यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार पैदल भ्रमण कर बेहतर यातायात प्रबंधन किया जा रहा है।यातायात पुलिस जनता से अपील करती हैं। कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमो का पालन कर, सावधानी से वाहन चलायें, स्वयं सुरक्षित रहे व दुसरो को सुरक्षित रखें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 25 पेटी अवैध शराब (कीमत 1लाख 40 हजार) से भरी हुई कार ने यातायात पुलिस को देखकर यू-टर्न लिया टीम पहुंची तो गाड़ी छोड़कर भागा इंदौर में नो भिक्षा संकल्प यात्रा…