हत्या की आशंका, देवलोंद पुलिस ने दर्ज किया मामला शहडोल। विनय शुक्ला। जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाड़ा में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त गांव के समीप जंगल के रास्ते में कुछ ग्रामीणों ने महिला को मृत अवस्था में देखा। जिसकी सूचना उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद महिला के शव का पंचनामा कराकर पीएम कराया गया। मृतक महिला की पहचान ग्राम गाड़ा निवासी रेखा पनिका पति रामकुमार पनिका, 40 वर्ष के रूप में की गयी है। बताया गया है कि, महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। जिसे देखते हुए उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की गई है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने उसकी गला घोंट कर हत्या किए जाने की बात कही है। महिला के गले में एक कपड़ा लिपटा हुआ पाया गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। यह बात भी सामने आई है कि, मृतका का पति घटना के बाद से ही लापता है। जिसके चलते पुलिस के संदेह की सुई उस पर जा टिकी है और पुलिस उसकी तलाश तेजी से कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शहडोल में दर्दनाक हादसा: होटल भट्टी में भड़की आग, चपेट में आकर संचालक जिंदा जला शहडोल और बुढ़ार में संचालित स्पा सेंटरों में पुलिस की रेड